शनिवार, 1 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
40 लाख के बीमा के लिए पति बना हैवान… लव मैरिज के 2 साल बाद पत्नी की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर चढ़ाई कार​ | Maruti Brezza vs Renault Kiger: 10 लाख के बजट में कौन-सी SUV है ज्यादा दमदार और वैल्यू फॉर मनी?​ | GST कलेक्शन में बड़ा उछाल! जुलाई में सरकार की कमाई ₹2.11 लाख करोड़ के पार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आंध्र प्रदेश को बड़ा तोहफा, पीएम मोदी ने किया भोगपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन; देखें तस्वीरें​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में 5,600 करोड़ रुपये की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में 5,600 करोड़ रुपये की लागत से बने अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में नवनिर्मित अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया।

एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने पैसेंजर टर्मिनल भवन का दौरा कर वहां उपलब्ध विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया और परिसर का निरीक्षण किया।

लगभग 5,600 करोड़ रुपये की लागत से पब्लिकप्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत 2,700 एकड़ से अधिक भूमि पर तैयार यह ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट देश के सबसे तेजी से निर्मित होने वाले एयरपोर्ट्स में से एक है।

यह परियोजना अपने निर्धारित समय से करीब पांच महीने पहले ही पूरी हो गई है। इसे डीजीसीए से पूर्ण संचालन का लाइसेंस भी मिल चुका है। शुरुआती चरण में यह एयरपोर्ट प्रतिवर्ष 60 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है, वहीं भविष्य की आवश्यकताओं को देखने हुए 4 करोड़ यात्रियों तक बढ़ाने की व्यापक योजना है।

इसके पैसेंजर टर्मिनल का स्थापत्य डिजाइन आंध्र प्रदेश की पारंपरिक चुट्टिलू झोपड़ी, अराकू घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और उड़ती हुई मछली की सुंदर चाल से प्रेरित होकर तैयार किया गया है।

हवाई अड्डे पर 3,800 मीटर लंबा कोडई रनवे बनाया गया है, जिस पर बोइंग 777, 787 ड्रीमलाइनर और एयरबस A330/A340 जैसे दुनिया के बड़े यात्री और मालवाहक विमान आसानी से लैंड कर सकते हैं।

इस एयरपोर्ट के संचालन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , बायोमेट्रिक एंट्री, बैगेज ऑटोमेशन और प्रेडिक्टिव टेक्नोलॉजी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया गया है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यहां 5 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट, वर्षा जल संचयन और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन जैसी हरित व्यवस्थाएं की गई हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY