सिल्क की साड़ियां अपनी खास चमक और कोमलता के लिए जानी जाती हैं। लेकिन आजकल बाजार में असली सिल्क के नाम पर मिलावटी या सिंथेटिक कपड़ों की भरमार हो गई है। ऐसे में असली सिल्क और नकली सिल्क के बीच पहचान करना काफी मुश्किलों भरा काम है।

किसी भी त्योहार, पार्टी या फंक्शन के लिए आपके वॉर्डरोब में सिल्क साड़ी जरूर होनी चाहिए। अगर आप सिल्क साड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जो आपको सही कपड़े की पहचान करने में मदद कर सकती हैं।
अंगूठी से निकालें
सिल्क की साड़ी बहुत ही सॉफ्ट और चिकनी होती है। असली सिल्क की पहचान करने के लिए अंगूठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर साड़ी अंगूठी के बीच से गुजर जाती है तो यह असली सिल्क है। क्योंकि असली सिल्क बहुत सॉफ्ट और लचीला होता है। वहीं दूसरी तरफ नकली सिल्क अंगूठी में बार-बार अटक जाएगा।
चमक से पहचानें
सिल्क की साड़ी की चमक से आप इसकी पहचान कर सकते हैं। इसकी चमक कुछ खास होती है जब आप इसे अलग-अलग एंगल से देखते हैं तो यह रंग बदलते हुए दिखाई देगी। जिससे आप असली सिल्क की पहचान कर सकते हैं।
जरी का काम
सिल्क की साड़ियों में अक्सर जरी का काम किया जाता है। असली जरी में चांदी या सोने के तारों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे पहचानने के लिए आप साड़ी को उल्टा करके देख सकते हैं। अगर पीछे की तरफ धागे बहुत ज्यादा उभरे होते हैं तो यह मशीन का काम हो सकता है।
Khabar Monkey
पानी से चेक करें
अगर आप साड़ी पर पानी की कुछ बूंदें डालकर चेक करते हैं तो इससे भी पहचाना जा सकता है। अगर साड़ी पानी सोख लेती है तो यह असली है जबकि सिंथेटिक सिल्क पर पानी की बूंदें फिसल सकती हैं।
हाथ से रगड़कर देखें
असली सिल्क की पहचान करने के लिए इसे हथेली पर रगड़कर देख सकते हैं। अगर रगड़ने पर थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है तो यह असली सिल्क हो सकती है। वहीं सिंथेटिक या नकली सिल्क रगड़ने पर ठंडा रहता है।





