Viral

अब घर पर बनाएं Market-Style जीरा शिकंजी, ये Secret Recipe महीनों तक नहीं होगी खराब

अब घर पर बनाएं Market-Style जीरा शिकंजी, ये Secret Recipe महीनों तक नहीं होगी खराब
अब घर पर बनाएं Market-Style जीरा शिकंजी, ये Secret Recipe महीनों तक नहीं होगी खराब
अब घर पर बनाएं Market-Style जीरा शिकंजी, ये Secret Recipe महीनों तक नहीं होगी खराब
भंयकर गर्मी और लू बचने के लिए ठंडी-ठंडी शिकंजी मिल जाए, तो सुकून मिल जाता है। शरीर को ठंडा रखने और हाइड्रेशेन के लिए शिकंजी पीना फायदेमंद होता है। अचानक से घर में मेहमान आ जाए, तो नींबू निचोड़ने और चीनी घोलने में आधा समय चला जाता है। यदि आपके पास बाजार जैसा जीरा शिंकजी मसाला है, तो आपको कोई समस्या नहीं हो सकती है। फटाफट मेहमान के लिए तुरंत शिकांजी बना सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि होममेड जीरा शिकंजी मसाला कैसे तैयार करें।
बाजार जैसा सीक्रेट शिकंजी मसाला 
इसे बनाने के लिए आपको 4 चम्मच साबुत जीरा, 2 चम्मच काली मिर्च, 2 चम्मच काला नमक, 1 चम्मच सादा सफेद नमक, आधा चम्मच सोंठ पाउडर (सूखा अदरक) और 1 चम्मच पुदीना पाउडर (ऑप्शनल) होना जरुरी है।
जीरा शिकंजी मसाला बनाने की विधि
 – सबसे पहले एक पैन को गैस पर हल्का गर्म करें। इसमें आधा जीरा डालकर तब तक भूनें जब तक कि उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे और उसका रंग गहरा न हो जाए। अब भुने हुए जीरे को एक प्लेट में निकाल लें।
 – अब मिक्सी के जार में भुना हुआ जीरा, बचा हुआ कच्चा जीरा, काली मिर्च, काला नमक, सफेद नमक और सोंठ पाउडर डाल सकते हैं। इसको आप बारीक पीस लें और आपकी शिकंजी मसाला तैयार है।
कैसे मसाले को स्टोर करें?
मसाले को पीसने के बाद थोड़ा इसे बाहर खुला रखें। इसके बाद किसी एयर-टाइट कांच के कंटनेर में भर कर रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी इसे गीले हाथ से न निकालें वरना इसमें गाठें पड़ सकती हैं और इसका स्वाद खराब हो सकता है। इसको सीधी धूप या गैस के पास रखने के बजाय सूखे और ठंडे कोने में स्टोर करें।
सीक्रेट मसाले से मिनटों में बनाएं शिंकजी?
 – सबसे पहले कांच का गिलास लें और इसमें 2-3 बर्फ के टुकड़े डालें।
 – अब आप गिलास में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस और चीनी या शहद डालें।
 – इसके बाद आधा छोटा चम्मच सीक्रेट जीरा शिकंजी मसाला पाउडर मिलाएं।
 – ऊपर से ठंडा पानी या प्लेन सोडा वाटर डालें। फिर चम्मच की मदद से सभी चीजों को मिला लें और तैयार आपकी शिंकजी। 

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply