संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे हैं। केरल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अब तक टीम की पांच में से चार जीत में अहम भूमिका निभाई है। राजस्थान रॉयल्स से पिछले दिसंबर में बड़ी ट्रेड डील के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में आये संजू सैमसन ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है।

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में पहले ही दो शतक लगा चुके हैं। उन्होंने मंगलवार पांच मई 2026 की रात अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 87 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार वापसी के बाद संजू सैमसन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब भी कुछ लोग उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
अपनी फिटनेस पर काम करें संजू: संजय मांजरेकर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि 31 साल के संजू सैमसन को अपनी फिटनेस पर और काम करना चाहिए। संजय मांजरेकर ने कहा कि संजू सैमसन को विराट कोहली से सीख लेनी चाहिए, जिन्होंने अपनी फिटनेस की वजह से लंबे समय तक शानदार करियर बनाए रखा है। उन्होंने यह सलाह सूर्यकुमार यादव को भी दी। वर्तमान में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
अब 25 साल के नहीं हैं संजू: संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर ने आईपीएल 2026 के ब्रॉडकॉस्टर के पॉडकास्ट Insight Edge पर खुलकर अपने विचार रखे। संजय मांजरेकर ने कहा, ‘‘मैं यह बात संजू सैमसन के बारे में भी कह रहा हूं, जो अब 25 साल के नहीं हैं क्योंकि उन्होंने करियर का शिखर छू लिया है, इसलिए इसे बरकरार रखने के लिए उन्हें ऐसा करना होगा। वह भी वही कर सकते हैं, क्योंकि मैं देखता हूं कि वह भी सबसे अच्छी शारीरिक स्थिति में नहीं हैं।’’
Khabar Monkey
आपके सामने एक बेहतरीन उदाहरण: संजय मांजरेकर
संजय मांजरेकर ने कहा, ‘‘जब आपके पास एक बेहतरीन उदाहरण होता है, जैसे विराट कोहली। विराट कोहली का करियर इतना लंबा रहा है। आप जानते हैं कि उन्होंने अपनी फिटनेस को बहुत महत्व दिया है। उनके पास शानदार कौशल था, लेकिन उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि उनका शरीर उन्हें धोखा न दे। यही एक चीज है जिसे आप नियंत्रित कर सकते हैं।’’
संजू सैमसन करियर के बेहतरीन फॉर्म में
फिलहाल अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने के बाद उन्होंने IPL में भी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी है। संजू सैमसन आईपीएल 2026 में 10 पारियों में 402 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 167 का है। इसमें उनके दो शतक भी शामिल हैं।
दिल्ली के में 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। संजू सैमसन ने सात चौके और छह छक्के लगाए और टीम को 8 विकेट से आसान जीत दिलाई।
CSK से हार के बाद संकट में दिल्ली कैपिटल्स, हेड कोच हेमांग बदानी बोले- अब हर मैच नॉकआउट
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ करारी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स पर प्लेऑफ का दबाव बढ़ गया है। कोच हेमांग बदानी ने कहा कि अब टीम के लिए हर मैच “करो या मरो” जैसा है और सामूहिक प्रदर्शन ही जीत की कुंजी होगा।





