EntertainmentViral

‘अब आप जवान नहीं हो’, तापसी पन्नू ने करियर पर की खुलकर बात, शाहरुख पर भी रखी राय, बोलीं- उम्र को लेकर भेदभाव…

‘अब आप जवान नहीं हो’, तापसी पन्नू ने करियर पर की खुलकर बात, शाहरुख पर भी रखी राय, बोलीं- उम्र को लेकर भेदभाव…

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी बेबाक राय सभी के सामने खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी महिलाओं के हक और उनके साथ होने वाले भेदभाव पर बात करती दिखतीं हैं। अब हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी खुद की एक चुनौती के बारे में बताया।

‘अब आप जवान नहीं हो’, तापसी पन्नू ने करियर पर की खुलकर बात, शाहरुख पर भी रखी राय, बोलीं- उम्र को लेकर भेदभाव…
‘अब आप जवान नहीं हो’, तापसी पन्नू ने करियर पर की खुलकर बात, शाहरुख पर भी रखी राय, बोलीं- उम्र को लेकर भेदभाव…

एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी उम्र जैसे जैसे बढ़ रही है, उन्हें उसकी वजह से अच्छे रोल नहीं मिल रहें हैं। मेकर्स को लगता है कि उन किरदारों के लिए वह बड़ी हैं। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान के ऊपर भी अपनी राय रखी। चलिए बताते है क्या है मामला

तापसी पन्नू ने टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि ‘जब तक आप बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाते है तब तक आपकी उम्र करीब 30 साल की हो चुकी होती है। फिर मेकर्स कहते है कि आप रोमांटिक कॉमेडी में काम करने के लिए उतने जवान नहीं हैं, यंग नहीं हैं। लेकिन मेल एक्टर्स के साथ ऐसा नहीं होता है। इंडस्ट्री में उम्र को लेकर भेदभाव होना एक बड़ी बात है।’

बॉलीवुड के अलावा एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहती है, ‘साउथ में भी मेरे साथ ऐसा होता था। जैसे ही मुझे किसी सीनियर एक्टर के साथ कास्ट किया जाता था तो यंग एक्टर मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे।’ तापसी इस बात के लिए शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए कहतीं हैं कि शाहरुख खान के बारे में तो आप उम्र की बात करने की हिम्मत भी नहीं कर सकते है। उनके मामले में उम्र का सवाल ही नहीं आता है।

Khabar Monkey

एक्ट्रेस का कहना है कि उम्र को लेकर ये भेदभाव सिर्फ फीमेल एक्ट्रेस के साथ होता है लेकिन मेल एक्टर के साथ ऐसा नहीं होता हैं। उन पर उम्र का असर नहीं होता। बता दें कि तापसी पन्नू आखिरी बार फिल्म ‘अस्सी’ में नजर आईं थीं। फिल्म में उन्होंने एक वकील को रोल किया था। ये फिल्म लड़कियों के साथ दुष्कर्म और उन्हें मिलने वाले इंसाफ की लड़ाई के बारे में थी। तापसी पन्नू जल्द ही ‘गांधारी’ और ‘वो लड़की है कहां’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Leave a Reply