EntertainmentViral

‘अपने माता-पिता को जज बनाकर बैठाएं’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर सुनील पाल ने कसा समय रैना पर तंज, बोले- मैं तो नहीं जाऊंगा…

‘अपने माता-पिता को जज बनाकर बैठाएं’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर सुनील पाल ने कसा समय रैना पर तंज, बोले- मैं तो नहीं जाऊंगा…

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना जल्द ही अपने फेमस शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा पार्ट लेकर आने वाले हैं। हाल ही में उनके इस शो की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ नजर आई थीं। वहीं, अब सुनील पाल ने हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर समय पर तंज कसा है। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें जज की कुर्सी पर इस बार अपने माता-पिता को बैठाना चाहिए।

‘अपने माता-पिता को जज बनाकर बैठाएं’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर सुनील पाल ने कसा समय रैना पर तंज, बोले- मैं तो नहीं जाऊंगा…
‘अपने माता-पिता को जज बनाकर बैठाएं’, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर सुनील पाल ने कसा समय रैना पर तंज, बोले- मैं तो नहीं जाऊंगा…

दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘सितंबर 21’ के एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए सुनील पाल से समय के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन की घोषणा पर उनकी राय के बारे में पूछा गया। उन्होंने जवाब दिया, “मैं खुश हूं, मैं चाहता हूं उस शो में वो अपने माता-पिता को बुलाएं।” फिर जब उनसे पूछा गया कि क्या वह शो में मेहमान के तौर पर जाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, “मैं तो नहीं जाऊंगा, क्योंकि वो इतना बड़ा शो है… मेरे लायक नहीं है।

मैं तो बहुत छोटा कलाकार हूं। लेकिन समय रैना जब यह शो बनाए तो जज बनकर अपने सगे बाप और सगी मां को बैठाएं जैसे कपिल शर्मा शो में अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह हैं। अपने माता-पिता को बैठाएं और उनके सामने यह शो करें। तब मैं मानूंगा समय है।”

Khabar Monkey

कपिल के शो में आए थे साथ नजर

बता दें कि समय रैना और सुनील पाल हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शामिल हुए था। शो से बाहर आने के बाद सुनील ने यह आरोप लगाए कि वहां उन्हें टारगेट बनाया गया। उस समय जब सुनील से पूछा गया कि उन्होंने उस एपिसोड में जाना क्यों चुना जिसमें समय और रणवीर भी थे, तो कॉमेडियन ने कहा, “यह कपिल का शो था, समय या रणवीर का शो नहीं। यहां तक कि शाहरुख, सलमान और आमिर भी वहां जाते हैं, तो अगर मैं वहां गया तो इसमें इतना हैरान करने वाला क्या है? मुझे कपिल शर्मा के शो में बुलाया गया था।”

इतना ही नहीं, सुनील पाल ने यह भी कहा था कि सब एकतरफा हो गया था। एक समय तो मुझे ऐसा लगा कि मुझे कोने में धकेल दिया गया और मुझे ही निशाना बनाया गया। बहुत से लोगों ने भी इस बात को नोटिस किया, लोगों से जान-बूझकर कहा गया कि वे मेरे जोक्स पर न हंसे और दूसरे व्यक्ति के छोटे से छोटे जोक पर भी जोरदार प्रतिक्रिया दें।

Leave a Reply