शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
हेमांग बदानी कौन हैं? 44 इंटरनेशनल मैच खेल चुके इस दिग्गज को CSK बना सकती है नया हेड कोच​ | नैनीताल नहीं जा पा रहे…दिल्ली में भी है बाबा नीम करौली मंदिर, जान लें कैसे पहुंचें​ | पहली मंजिल पर पत्नी की लाश, ग्राउंड फ्लोर में 3 बेटियों के शव… जयपुर के राहुल झा ने ऐसे दिया 4 हत्याओं को अंजाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Women Asia Cup: स्मृति मंधाना के विकेट पर बांग्लादेशी खिलाड़ी ने किया ऐसा जश्न, नंदनी शर्मा ने अगले ही पल दिया करारा जवाब​

Women Asia Cup : महिला एशिया कप 2026 के भारतबांग्लादेश सेमीफाइनल में सिर्फ रोमांचक क्रिकेट ही देखने को नहीं मिला, बल्कि मैदान पर एक ऐसा पल भी आया जिसने मुकाबले का माहौल गर्म कर दिया। भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को जल्दी आउट करने के बाद बांग्लादेश की शोर्णा आक्तर जश्न मनाते हुए नजर आईं। […]

Women Asia Cup : महिला एशिया कप 2026 के भारतबांग्लादेश सेमीफाइनल में सिर्फ रोमांचक क्रिकेट ही देखने को नहीं मिला, बल्कि मैदान पर एक ऐसा पल भी आया जिसने मुकाबले का माहौल गर्म कर दिया। भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को जल्दी आउट करने के बाद बांग्लादेश की शोर्णा आक्तर जश्न मनाते हुए नजर आईं। लेकिन भारतीय टीम की नंदनी शर्मा ने इस बात का जवाब देने में ज्यादा देर नहीं लगाई।

स्मृति का विकेट बना चर्चा का विषय

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। भारतीय पारी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें शोरना आक्तर ने कैच कराया। स्मृति जैसी बड़ी खिलाड़ी का विकेट मिलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने जोरदार जश्न मनाया। यही वह पल था जब शोरना आक्तर का जश्न सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया। हालांकि भारतीय टीम ने इस झटके के बाद अपना फोकस नहीं खोया। शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 64 रन ठोक दिए और भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला।

नंदनी शर्मा ने गेंद से दिया जवाब

भारत ने 20 ओवर में 149 रन बनाए और फिर गेंदबाजों ने बांग्लादेश की बल्लेबाजी को दबाव में ला दिया। दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि नंदनी शर्मा ने भी अहम विकेट हासिल किए। मुकाबले के आखिरी चरण में नंदनी शर्मा ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच को पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 109/7 रन ही बना सकी और भारत ने 40 रन से मुकाबला जीत लिया। इस तरह स्मृति के विकेट पर हुए जश्न का जवाब भारतीय टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन से दिया।

भारत की फाइनल में धमाकेदार एंट्री

इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। यह भारत का टूर्नामेंट के इतिहास में 10वां फाइनल है। अब भारतीय टीम 13 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से खिताबी मुकाबला खेलेगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY