गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राएं, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​ | क्या ध्वस्त होगी सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद? 30 दिन में परिसर खाली करने के आदेश, 6.41 करोड़ की होगी वसूली​ | NEET UG 2026 Result जारी: 11.21 लाख छात्र हुए सफल, 58% से ज्यादा छात्राओं ने बनाई जगह, पेपर लीक के बाद हुए री-एग्जाम का आया परिणाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Wipro Q1 Results:आईटी कंपनी को ₹3352 करोड़ का मुनाफा, ₹2 के डिविडेंड का ऐलान​

Wipro Q1 Results: देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने अप्रैलजून तिमाही के बंपर नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा 3,352 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, वहीं आमदनी में भी 10% से ज्यादा का तगड़ा उछाल आया है. इसके साथ ही, निवेशकों को खुश करते हुए कंपनी ने 2 रुपये प्रति […]

Wipro Q1 Results: देश की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो ने अप्रैलजून तिमाही के बंपर नतीजे घोषित कर दिए हैं. कंपनी का मुनाफा 3,352 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, वहीं आमदनी में भी 10% से ज्यादा का तगड़ा उछाल आया है. इसके साथ ही, निवेशकों को खुश करते हुए कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी बड़ा ऐलान किया है.

कंपनी ने कितनी की कमाई

विप्रो की बैलेंस शीट इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है. कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 3,352 करोड़ रुपये हो गया है. पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा 3,330 करोड़ रुपये था. वहीं, आमदनी यानी रेवेन्यू की बात करें तो इसमें 10.6 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 24,479 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि, बाजार के जानकारों ने रेवेन्यू थोड़ा ज्यादा रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन फिर भी ये नतीजे काफी शानदार माने जा रहे हैं. कंपनी के मुख्य बिजनेस यानी आईटी सर्विसेज से होने वाली कमाई 2.61 अरब डॉलर रही है.

मैनेजमेंट ने बताया आगे का प्लान

ग्लोबल मार्केट में मंदी की आहट के बीच भी विप्रो ने बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल करने में झंडे गाड़े हैं. इस तिमाही में कंपनी की बड़ी डील्स की बुकिंग करीब 13 प्रतिशत उछलकर 1.63 अरब डॉलर तक पहुंच गई. विप्रो के सीईओ श्रीनी पलिया ने इन नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि आज के समय में ग्राहक सिर्फ पुरानी तकनीक के भरोसे नहीं बैठे हैं, बल्कि वे तेजी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना रहे हैं. एआई के इस्तेमाल से काम की रफ्तार और क्वालिटी दोनों सुधर रही है. दूसरी तरफ, कंपनी की सीएफओ अपर्णा अय्यर ने साफ किया कि भले ही कंपनी के मार्जिन पर हल्का दबाव है, लेकिन वे अपने कर्मचारियों और जरूरी रणनीतिक प्रोजेक्ट्स में दिल खोलकर निवेश करना जारी रखेंगे.

कब आएगा डिविडेंड का पैसा?

विप्रो के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों का खास ख्याल रखा है. कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर 2 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. इसके लिए 27 जुलाई 2026 की तारीख को ‘रिकॉर्ड डेट’ तय किया गया है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के डीमैट खाते में इस दिन विप्रो के शेयर होंगे, उन्हें 14 अगस्त 2026 तक सीधे उनके बैंक खाते में यह रकम भेज दी जाएगी. इसके अलावा, आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में अपने निवेशकों से 250 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 60 करोड़ शेयरों का बड़ा बायबैक भी सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिस पर 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए.

शेयर बाजार में कैसा है विप्रो का हाल?

अगर हम शेयर बाजार में विप्रो के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो गुरुवार को नतीजे आने से ठीक पहले इसका शेयर 1.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 177.70 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि, बीते छह महीनों का रिकॉर्ड देखें तो इस स्टॉक में करीब 33 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल कंपनी का कुल मार्केट कैप 1.86 लाख करोड़ रुपये है.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY