यूट्यूब पर पति को मारने की तरकीब खोजती पत्नी, फिर रात में सोते समय कर दिया बड़ा कांड..

यूट्यूब पर पति को मारने की तरकीब खोजती पत्नी, फिर रात में सोते समय कर दिया बड़ा कांड..
Wife searched for a way to kill her husband on YouTube, then committed a big crime while he was sleeping at night

झालावाड़: देश में पत्नी की ज्यादतियों की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना राजस्थान के झालावाड़ जिले के भवानीमंडी कस्बे से सामने आई है। यहां रामनगर इलाके में एक पत्नी ने अपने पति पर उबलता हुआ तेल डालकर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पत्नी ने उबलता तेल डाला, दरवाजा बंद कर 10 मिनट तक की प्रतीक्षा
जानकारी के अनुसार, भवानीमंडी के रामनगर में रहने वाली सरोज राठौर ने देर रात अपने पति मनीष राठौर पर गर्म खौलता तेल डाल दिया, जबकि वह सो रहा था। इसके बाद सरोज ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। मनीष ने दर्द से चिल्लाते हुए कई मिनट तक गेट खोलने की मन्नत की, लेकिन सरोज ने करीब 10 मिनट तक दरवाजा नहीं खोला। घर में मौजूद बच्चों के चिल्लाने के बाद आखिरकार सरोज ने दरवाजा खोला, लेकिन तब तक मनीष का शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। मनीष ने तुरंत अपनी बहन को फोन किया। उसे पहले भवानीमंडी के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में झालावाड़ के SRG अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनीष का इलाज जारी है, और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

किराएदार से थी नजदीकियां, टोकने पर देती थी भागने की धमकी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सरोज राठौर मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और अपने पति मनीष और चार बच्चों के साथ भवानीमंडी में रहती थी। उनके घर में एक किराएदार रामसेवक भी रहता था, जो उत्तर प्रदेश का ही निवासी था। सरोज के रामसेवक के साथ नाजायज संबंध बन गए थे। मनीष ने कई बार सरोज को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद रामसेवक ने मकान खाली कर दिया, जिसके बाद से मनीष और सरोज के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे।

यूट्यूब पर पति को मारने की तरकीबे खोजती थी पत्नी
पिछले तीन महीनों से दोनों अलग-अलग कमरों में रह रहे थे। सरोज बार-बार मनीष को घर छोड़कर भागने की धमकी देती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि सरोज लंबे समय से यूट्यूब पर पति को नुकसान पहुंचाने या मारने की तरकीबों से जुड़े वीडियो देख रही थी। इसी साजिश के तहत उसने मनीष पर उबलता तेल डालकर उसकी हत्या की कोशिश की।

परिवार और पड़ोसियों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी
इस घटना के बाद मनीष के परिजनों और पड़ोसियों में भारी आक्रोश है। परिजनों का कहना है कि सरोज ने सोची-समझी साजिश के तहत यह कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरोज से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस यूट्यूब वीडियो के दावों की भी जांच कर रही है। यह घटना न केवल झालावाड़, बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है। लोग इस बात पर हैरान हैं कि वैवाहिक रिश्तों में विश्वास और प्यार की जगह ऐसी हिंसक घटनाएं कैसे जगह ले रही हैं। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *