Health

आंखों के आसपास पीले धब्बे क्यों होते हैं? किस बीमारी का हो सकता है संकेत, एक्सपर्ट्स से जानें

आंखों के आसपास पीले धब्बे क्यों होते हैं? किस बीमारी का हो सकता है संकेत, एक्सपर्ट्स से जानें
आंखों के आसपास पीले धब्बे क्यों होते हैं? किस बीमारी का हो सकता है संकेत, एक्सपर्ट्स से जानें

आंखों के आसपास पीले धब्बे Image Credit source: Getty Images

आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आंखों के आसपास पीले धब्बे होने लगते हैं. बढ़ती उम्र में ये समस्या ज़्यादा होती है. लेकिन आपने सोचा है ये क्या है और क्यों होता है? क्या ये आंखों की बीमारी है या फिर कोई और परेशानी है. इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि आंखों के आसपास पीले धब्बे दिखना कई मामलों में शरीर के अंदर चल रही किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है. ये पीले धब्बे असल में कोलेस्ट्रॉल होते हैं. मेडिकल की भाषा में इनको ज़ैंथेलाज़्मा कहते हैं. ज़ैंथेलाज़्मा तब होता है जब आंखों के आसपास और स्किन के नीचे कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है. इसका सीधा मतलब ये है कि शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है. कई मामलों में ये लिपिड प्रोफाइल के बिगड़ने का भी संकेत होता है. जो हार्ट के लिए भी ख़तरनाक हो सकता है.

डॉ जैन के मुताबिक़, अगर आंखों के आसपास पीले पैच दिखें तो इसे स्किन की कोई बीमारी ही न समझे. यह हार्ट डिजीज का शुरुआती संकेत हो सकता है.

पीले धब्बे हो गए हैं तो अब क्या करें

डॉ. जैन बताते हैं कि अगर ये समस्या है तो सबसे पहले आपको डॉक्टर की सलाह पर

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराना चाहिए. ख़ासतौर पर अगर आपकी उम्र 40 साल से ज़्यादा है तो टेस्ट ज़रूर करा लें.

क्या यह बीमारी खतरनाक है?

खुद ज़ैंथेलाज़्मा खतरनाक नहीं होता, लेकिन ये हार्ट की बीमारी का कारण बन सकता है, तो ये ज़रूरी है कि इसको हल्के में न लें. कई रिसर्च में पाया गया है कि जिन लोगों को यह समस्या होती है, उनमें भविष्य में हार्ट अटैक का खतरा अधिक हो सकता है.

इलाज और बचाव क्या है

लिपिड प्रोफाइल टेस्ट कराएं

डायबिटीज का टेस्ट भी करा लें

डाइट में कम तेल खाएं

रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें

लिपिड प्रोफाइल नार्मल है तो स्किन के डॉक्टर से मिलें

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply