Who is Hawa and Asifa: बीएलए यानी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने 2 आत्मघात महिलाओं की तस्वीरें जारी की हैं. बताया जा रहा है कि यह दोनों महिलाएं बलूचिस्तान में हुए हमले में शामिल थीं, जो हाल के वर्षों में सबसे तबाहकारी हमला था. महिलाओं की पहचान हवा के तौर पर हुई है, जबकि दूसरी महिला का नाम आसिफा मेंगल बताया जा रहा है. दोनों ही महिलाओं GEN-Z बताई जा रही हैं. जो दशकों से चल रहे बलूच अलगाववादी आंदोलन में हिस्सा लेने वाली युवा, ट्रेंड महिलाओं की बढ़ते पैटर्न को साफ तौर पर बताती हैं.
दोनों Gen-Z महिलाएं पढ़ी-लिखी थीं, जो दशकों से चल रहे बलूच अलगाववादी आंदोलन में युवा, शिक्षित महिलाओं की बढ़ती भागीदारी के चलन को दिखाता है. बलूच विद्रोही समूहों के जरिए इस्तेमाल की जाने वाली यह रणनीति एक महत्वपूर्ण और परेशान करने वाले बदलाव को जाहिर करती है. BLA ने हमलों की जिम्मेदारी ली, जिसे उसने ‘हेरोफ’ (ब्लैक स्टॉर्म) नामक अपने ऑपरेशन के दूसरे चरण का हिस्सा बताया, इसके तहत BLA पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहा है.
आसिफा मेंगल कौन है?
हमलावरों में से एक की पहचान 24 वर्षीय आसिफा मेंगल के रूप में हुई है, जो मोहम्मद इस्माइल की बेटी और नुश्की जिले की रहने वाली है. BLA के मुताबिक मेंगल का जन्म 2 अक्तूबर 2002 को हुआ था, वह अपने 21वें जन्मदिन पर समूह की एलीट आत्मघाती इकाई, मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई और जनवरी 2024 में एक ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) मिशन के लिए स्वेच्छा से आगे आई. आतंकवादी समूह ने दावा किया कि उसने नुश्की में इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) हेडक्वॉर्टर को निशाना बनाकर हमला किया.

हवा बलूच का वीडिया आया सामने
BLA द्वारा जारी एक वीडियो में दूसरी महिला हमलावर हवा बलूच है, हमले से कुछ देर पहले हथियारबंद पुरुष आतंकवादियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है. बलूची भाषा में बोलते हुए, वह पाकिस्तानी सरकार का मजाक उड़ाती दिख रही है. वो पाकिस्तानी सेना पर बलूच महिलाओं पर अत्याचार करने का आरोप लगा रही है, साथ ही कह रही है कि पाकिस्तानी सेना उनका सामना करने की ताकत नहीं रखती है.
रक्षा मंत्री ने की पुष्टि
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पुष्टि की कि दो हमलों में महिला हमलावर शामिल थीं. रविवार को सियालकोट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मिलिटेंट्स जवान लड़कियों और लड़कों का ब्रेनवॉश कर रहे हैं. शनिवार को बलूचिस्तान के अलग-अलग शहरों में हुए हमलों के बारे में डिफेंस मिनिस्टर ने कहा कि कल हुई घटनाओं में दो जगहों पर महिलाओं का भी इस्तेमाल किया गया. हमलों के बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने लगभग 40 घंटे तक चलने वाला एक बड़ा जवाबी ऑपरेशन शुरू किया. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने कहा कि अब तक 140 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.