रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आरसीबी ने आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया।
आरसीबी की इस जीत के हीरो उसके गेंदबाज रहे। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले गेंदबाजी करने का न्योता दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया।
ये स्कोर नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के हिसाब से ज्यादा नहीं था। लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन कर पंजाब किंग्स को 184 रन पर रोक दिया। जिसके बाद उसने 6 रन से आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के बाद आईपीएल में बेहतरी प्रदर्शन करने वालों को अवॉर्ड दिया गया। आइए जानते है कि किस खिलाड़ी ने कौन सा अवॉर्ड अपने नाम किया।
आईपीएल 2025 की अवॉर्ड लिस्ट
अवॉर्ड | विजेता | प्राइज मनी |
विजेता टीम | RCB | 20 करोड़, ट्रॉफी |
उप-विजेता टीम | PBKS | 12.5 करोड़, शील्ड |
तीसरा स्थान | मुंबई इंडियंस | 7 करोड़ |
चौथा स्थान | गुजरात टाइटन्स | 6.5 करोड़ |
ऑरेंज कैप | साई सुदर्शन | 10 लाख, ट्रॉफी |
पर्पल कैप | प्रसिद्ध कृष्णा | 10 लाख, ट्रॉफी |
मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीरीज | सूर्यकुमार यादव | 15 लाख, ट्रॉफी |
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | साई सुदर्शन | 10 लाख, ट्रॉफी |
अल्टीमेट फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन | साई सुदर्शन | 10 लाख, ट्रॉफी |
सबसे ज्यादा चौके | साई सुदर्शन (88) | 10 लाख, ट्रॉफी |
सबसे ज्यादा छक्के | निकोलस पूरन (40) | 10 लाख, ट्रॉफी |
ग्रीन डॉट बॉल | मोहम्मद सिराज (115) | 10 लाख, ट्रॉफी |
कैच ऑफ द सीजन | कमिंदु मेंडिस | 10 लाख, ट्रॉफी |
फेयर प्ले अवॉर्ड | चेन्नई सुपर किंग्स | ट्रॉफी |
पिच और ग्राउंड अवॉर्ड | अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम (दिल्ली) | 50 लाख, ट्रॉफी |
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन | वैभव सूर्यवंशी | टाटा कर्व |
क्रुणाल पांड्या बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’
आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए गेंदबाजी में क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अहम वक्त में दो विकेट लिए और कसी हुई गेंदबाजी की। क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में 17 रन देकर प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश को आउट किया। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने भी दो विकेट लिए। वहीं, जोश हेजलवुड, यश दयाल और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला।