Friday, February 27, 2026
TechViral

Whatsapp यूजर्स को बड़ा झटका ! 1 मार्च से केंद्र सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव

Whatsapp यूजर्स को बड़ा झटका ! 1 मार्च से केंद्र सरकार करने जा रही बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया कि सिम बाइंडिंग नियमों की 28 फरवरी की डेडलाइन नहीं बढ़ाई जाएगी। जिसके तहत अब मोबाइल में सिम न होने पर WhatsApp, Telegram, Signal, Snapchat, ShareChat, JioChat, Arattai और Josh जैसे ऐप्स काम नहीं करेंगे। इसी के साथ कंप्यूटर पर लॉगिन WhatsApp भी हर 6 घंटे में ऑटो-लॉगआउट होगा। सरकार का कहना है कि इससे साइबर धोखाधड़ी और फ्रॉड पकड़ना आसान होगा।

सिम बाइंडिंग के तहत अब मोबाइल फोन में रजिस्टर्ड और एक्टिव सिम कार्ड होना जरूरी होगा। यदि किसी फोन में सिम न होगा, तो उस फोन पर उक्त सभी मैसेजिंग ऐप्स काम नहीं करेंगे।

बता दें कि इससे पहले फोन से सिम निकाल देने पर भी ऐप चलता रहता था, लेकिन अब फोन में रजिस्टर्ड और एक्टिव सिम होना अनिवार्य होगा। वहीं कंप्यूटर पर भी WhatsApp अब हफ्तों एक्टिव नहीं रहेगा, हर 6 घंटे में अपने आप लॉग आउट हो जाएगा।

Leave a Reply