HealthViral

खाना सांस की नली में फंस जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया गले में कुछ अटकने पर सबसे पहला सही कदम

खाना सांस की नली में फंस जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया गले में कुछ अटकने पर सबसे पहला सही कदम
खाना सांस की नली में फंस जाए तो क्या करें? डॉक्टर ने बताया गले में कुछ अटकने पर सबसे पहला सही कदम

खाना खाते समय गले में कुछ अटक जाना एक आम लेकिन बेहद खतरनाक स्थिति हो सकती है। जल्दी-जल्दी खाना, खाते समय बात करना या सही तरीके से चबाए बिना खाना निगलना इसकी बड़ी वजह बनता है। कई बार खाना सांस की नली में चला जाता है, जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है और घबराहट बढ़ जाती है।

ऐसी स्थिति में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि कुछ गलत कदम हालात को और बिगाड़ सकते हैं। ऑर्थो और स्पोर्ट्स सर्जन के अनुसार, अगर गले में खाना या कोई चीज फंस जाए, तो घबराने के बजाय तुरंत सही तरीका अपनाना चाहिए।

गले में कुछ अटक जाए तो क्या न करें

डॉक्टरों के मुताबिक, सबसे बड़ी गलती पानी पीना होती है। पानी पीने से फंसी हुई चीज और अंदर जा सकती है और रुकावट बढ़ सकती है।
गले में उंगलियां डालने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे टुकड़ा नीचे खिसक सकता है और सूजन बढ़ सकती है।
सीधे लेटना खतरनाक हो सकता है, इससे सांस रुकने का खतरा बढ़ जाता है।
घबराकर इधर-उधर भागना भी सही नहीं है, क्योंकि इससे शरीर की ऑक्सीजन तेजी से खत्म होती है।

गले में खाना फंस जाए तो क्या करें

Self-Heimlich तकनीक अपनाएं
किसी मजबूत कुर्सी पर बैठ जाएं। कुर्सी के किनारे पेट को टिकाएं और अपने शरीर का वजन तेजी से नीचे की ओर डालें। यह प्रक्रिया तब तक दोहराएं जब तक फंसी हुई चीज बाहर न निकल जाए।

मुट्ठी बनाकर पेट पर दबाव दें
एक हाथ की मुट्ठी बनाएं और उसे नाभि के ठीक ऊपर रखें। दूसरे हाथ से मुट्ठी को पकड़ें और तेज झटके के साथ अंदर और ऊपर की ओर दबाव दें। यह तरीका कई बार कारगर साबित होता है।

जोर से खांसी करें
अगर आपको सांस आ रही है, तो जोर-जोर से खांसते रहें। खांसी कई बार छोटे टुकड़ों को बाहर निकालने में मदद करती है।

इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें
अगर सभी उपायों के बाद भी राहत न मिले, तो बिना समय गंवाए तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल करें। फोन को स्पीकर पर रखें और अगर आप अकेले हैं, तो घर का दरवाजा अनलॉक कर दें ताकि मेडिकल मदद समय पर मिल सके।

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी है

अगर बार-बार खाना निगलने में दिक्कत होती है या गले में अटकने की समस्या रहती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके पीछे कोई मेडिकल कारण हो सकता है। समय पर डॉक्टर से सलाह लेकर गंभीर खतरे से बचा जा सकता है।

अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह की मेडिकल समस्या में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।