फलों को खाने का सही समय क्या है, खाली पेट या खाने के बाद? “ ˌ

Right Time to Eat Fruits : गलत समय पर फल खाने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता और कई बार यह पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए फलों को कब खाना चाहिए, इसके बारे में जान लीजिए। 

फलों को खाने का सही समय क्या है, खाली पेट या खाने के बाद? “ ˌ

फलों को गलत वक्त पर खाने की गलती न करें 

Right Time to Eat Fruits : फलों का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हें खाने का सही समय भी बहुत मायने रखता है। गलत समय पर फल खाने से इसका पूरा लाभ नहीं मिल पाता और कई बार यह पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है। तो आइए जानते हैं कि फलों को खाने का सही समय क्या है और किस समय इन्हें खाने से बचना चाहिए। 

फलों को खाने का सही समय

  • दिन की शुरुआत फलों से करना सबसे बेहतर होता है। लेकिन सुबह खाली पेट पीने से बचें। 
  • खाना खाने के कुछ समय पहले फल का सेवन करना सही रहता है। यानी खाना खाने के 30 मिनट पहले फल खाने के फायदे अद्भुद होते हैं। 
  • शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के लिए एक्सरसाइज के बाद फल खाना लाभदायक हो सकता है।
  • शाम के समय जब हल्की भूख लगे, तब फल खाना सेहतमंद होता है।  

कौन से फल कब खाने चाहिए?

  • सुबह के वक्त- पपीता, सेब, केला, तरबूज
  • दोपहर के वक्त- आम, अनार, संतरा, कीवी
  • शाम के वक्त- नाशपाती, अंगूर, स्ट्रॉबेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *