
NIELIT डिजिटल यूनिवर्सिटीImage Credit source: PIB
डिजिटल इंडिया को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में NIELIT Digital University की शुरुआत की. इस पहल का उद्देश्य युवाओं को घर बैठे एडवांस एजुकेशन टेक्निकल एजुकेशन उपलब्ध कराना है. यह प्लेटफॉर्म उन कोर्सों पर खास ध्यान देगा, जिनकी आज के उद्योग जगत में सबसे ज्यादा मांग है. इससे छात्र अपनी डिजिटल स्किल्स को मजबूत बनाकर बेहतर करियर की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगे.
डिजिटल शिक्षा का नया प्लेटफॉर्म
यह डिजिटल यूनिवर्सिटी छात्रों को ऑनलाइन माध्यम से हाई क्वालिटी वाली पढ़ाई का अवसर देती है. यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी जैसे आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे. कोर्स इस तरह तैयार किए गए हैं कि छात्र केवल थ्योरी ही नहीं, बल्कि वर्चुअल लैब्स के जरिए प्रैक्टिकल अनुभव भी हासिल कर सकें. फ्लेक्सिबल लर्निंग सिस्टम के कारण छात्र अपनी सुविधा के अनुसार पढ़ाई कर सकते हैं.
इंडस्ट्री के साथ तालमेल
कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्री और शिक्षण संस्थानों के बीच कई समझौते (एमओयू) किए गए. इससे कोर्स को बाजार की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया जाएगा. AI और डिजिटल एजुकेशन विषय पर विशेषज्ञों की चर्चा भी हुई. DevSecOps कोर्स के बेहतरीन छात्रों को सम्मानित किया गया.
NIELIT की भूमिका
National Institute of Electronics and Information Technology (NIELIT) इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के तहत काम करने वाली प्रमुख संस्था है. इसके देशभर में 56 सेंटर, 750 से अधिक मान्यता प्राप्त संस्थान और हजारों फैसिलिटेशन सेंटर हैं. इसे शिक्षा मंत्रालय से डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी का दर्जा भी मिला है. यह संस्था वर्षों से डिजिटल स्किल डेवलपमेंट में अहम योगदान दे रही है और लाखों युवाओं को इंडस्ट्री रेडी बना चुकी है.
ये भी पढ़ें-Internship: नाैकरी से पहले 93% छात्र करना चाहते हैं इंटर्नशिप, इस मामले में दूसरे नंबर पर यूपी के स्टूडेंट






