Viral

Viral Video: शादी में जाने के लिए बच्चे ने टीचर से मांगी छुट्टी, तो मासूम ने दिया ऐसा जवाब…वायरल हुआ वीडियो – Khabar Monkey

Viral Video: शादी में जाने के लिए बच्चे ने टीचर से मांगी छुट्टी, तो मासूम ने दिया ऐसा जवाब…वायरल हुआ वीडियो – Khabar Monkey
Viral Video: शादी में जाने के लिए बच्चे ने टीचर से मांगी छुट्टी, तो मासूम ने दिया ऐसा जवाब...वायरल हुआ वीडियो

बच्चे ने टीचर को दिया मासूमियत भरा जवाबImage Credit source: Social Media

स्कूल के शुरुआती दिनों में टीचर का रोल केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं होती. इस उम्र में टीचर बच्चों के लिए मार्गदर्शक, दोस्त और कई बार माता-पिता जैसी बन जाती हैं. यही वजह है कि छोटे बच्चे उनसे बेझिझक अपनी बातें शेयर करते हैं. भले ही वे अपनी भावनाओं को ठीक से शब्दों में न ढाल पाएं, लेकिन कहना जरूर चाहते हैं. ऐसा ही एक प्यारा और भावनात्मक उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में राघव नाम का एक नन्हा बच्चा अपनी टीचर से शादी में जाने की बात करता नजर आता है. वीडियो किसी स्कूल का है, जहां टीचर बच्चों से सामान्य बातचीत कर रही हैं. इसी दौरान वह राघव से पूछती हैं कि अगर वह शादी में जाएगा तो पढ़ाई कैसे करेगा. टीचर हल्के-फुल्के अंदाज में सवाल करती हैं कि शादी में जाना क्या इतना जरूरी है. इस पर राघव का जवाब सभी का दिल जीत लेता है.

क्या कहा आखिर बच्चे ने?

राघव मासूमियत से कहता है कि आप मुझे किताबें दे दीजिए, मैं पढ़ लूंगा. फिर वह बड़ी सादगी से जोड़ता है कि शादी के कार्ड में उसका नाम लिखा है, इसलिए जाना जरूरी है. बच्चे की यह बात सुनकर न सिर्फ टीचर मुस्कुरा उठती हैं, बल्कि वीडियो देखने वाले लाखों लोग भी भावुक हो जाते हैं. राघव का जवाब इतना सहज और दिल से निकला हुआ लगता है कि वह देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यह वीडियो इस बात की मिसाल है कि जब स्कूल में टीचर बच्चों के साथ अपनापन और समझदारी भरा व्यवहार करती हैं, तो बच्चे खुलकर अपनी बात कह पाते हैं. शुरुआती उम्र में बच्चों के मन में जो भावनाएं होती हैं, उन्हें समझना और सही तरीके से संभालना बेहद जरूरी होता है. इस उम्र में टीचर के शब्द, उनका लहजा और व्यवहार बच्चे के व्यक्तित्व पर गहरा असर डालता है.

नन्हे बच्चों के साथ मातृत्व जैसा व्यवहार इसलिए भी जरूरी माना जाता है क्योंकि वे दुनिया को समझना अभी शुरू ही करते हैं. अगर इस दौरान उन्हें अपनापन, सुरक्षा और प्रोत्साहन मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास मजबूत होता है. राघव और उसकी टीचर के बीच हुई यह छोटी सी बातचीत इसी विश्वास और जुड़ाव को दिखाती है.

1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा ये वीडियो

वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने टीचर की भी जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि अगर हर स्कूल में ऐसे ही शिक्षक हों, तो बच्चों का बचपन और भी खूबसूरत बन सकता है. कुछ लोगों ने यह भी लिखा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की भावनाओं को समझना उतना ही जरूरी है, जितना उन्हें किताबों का ज्ञान देना.

इस वीडियो को अब तक 13 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 7 लाख 59 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. इतनी बड़ी संख्या में लोगों तक यह वीडियो पहुंचना बताता है कि आम लोग भी ऐसे मासूम और सच्चे पलों से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं.

यह भी पढ़ें: Winter Olympics 2026: धुरंधर के गाने पर रशियन स्केटर ने किया डांस, वीडियो वायरल

पहले वीडियो के वायरल होने के बाद राघव का एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. इस दूसरे वीडियो में राघव शादी का कार्ड दिखाता नजर आता है, जिसमें उसका नाम लिखा हुआ है. खास बात यह है कि कार्ड में राघव का नाम दो जगह लिखा है, जिसे वह बड़े गर्व के साथ दिखाता है. यह दृश्य और भी ज्यादा प्यारा और भावुक बना देता है. राघव की यह मासूम जिद और उसकी सच्चाई लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आई.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply