Viral

Viral Video: गहरी नींद में थी बच्ची, फेवरेट कार्टून चलते ही झट से उठी; देखें ये मजेदार वीडियो – Khabar Monkey

Viral Video: गहरी नींद में थी बच्ची, फेवरेट कार्टून चलते ही झट से उठी; देखें ये मजेदार वीडियो – Khabar Monkey
Viral Video: गहरी नींद में थी बच्ची, फेवरेट कार्टून चलते ही झट से उठी; देखें ये मजेदार वीडियो

बच्ची के इस वीडियो ने दिल जीत लियाImage Credit source: X/@sciencegirl

छोटे-छोटे बच्चे भी आजकल मोबाइल और टीवी के पीछे पागल हुए जा रहे हैं. न तो वो बिना कार्टून देखे खाना खाते हैं और ना ही सोते हैं. अगर वो सो गए तो उन्हें उठाने के लिए भी कार्टून ही चलाना पड़ता है. जी हां, ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो बड़ा ही क्यूट और मजेदार है. दरअसल, इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची गहरी नींद में सोती हुई नजर आती है, लेकिन टीवी पर जैसे ही उसका फेवरेट कार्टून चलना शुरू होता है, वो झट से उठकर बैठ जाती है और झूमने लगती है. ये नजारा इतना प्यारा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और देखकर मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे.

वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां बच्ची आराम से बिस्तर पर कंबल ओढ़े सोती नजर आती है. वो इतनी गहरी नींद में थी कि किसी के भी उठाने से नहीं उठ रही थी. ऐसे में उसके मम्मी-पापा ने उसे उठाने के लिए एक मजेदार तरकीब अपनाई. उन्होंने टीवी पर बच्ची का फेवरेट कार्टून चला दिया. फिर क्या था, जैसे ही कार्टून की आवाज बच्ची के कानों में गूंजी, वो झट से उठकर बैठ गई और बिना देर किए गाने की धुन पर झूमना शुरू कर दिया. ऐसा लगता है जैसे उसके पसंदीदा कार्टून के आगे उसकी नींद ने भी हार मान ली. बच्ची की इसी मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया.

ये भी पढ़ें: चोरनी निकली लड़की…दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींचकर हुई फरार; वीडियो वायरल

फेवरेट गाना सुन नींद से जागी बच्ची

इस क्यूट वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @sciencegirl नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘गहरी नींद में सो रही बच्ची अपने पसंदीदा गाने से तुरंत जाग जाती है’. दो मिनट 6 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 92 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 7 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘यह चिंता की बात है. ऐसा लगता है जैसे बच्चे इन जिंगल्स और चमकीले रंगीन विज़ुअल्स से हिप्नोटाइज़ हो गए हैं’, तो किसी ने कहा, ‘यह बहुत बुरा है. पता नहीं माता-पिता इसे इतने हल्के में क्यों ले रहे हैं. यह नॉर्मल नहीं है’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘यह सच में बहुत प्यारा है, कोई भी चीज आपको उससे ज्यादा जल्दी नहीं जगाती, जिससे आप प्यार करते हैं’.

यहां देखें वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply