Viral

Viral Video: मेट्रो स्टेशन में गर्लफ्रेंड संग बैठा था बेटा, तभी आ गई मां, फिर जो हुआ आप भी देखिए – Khabar Monkey

Viral Video: मेट्रो स्टेशन में गर्लफ्रेंड संग बैठा था बेटा, तभी आ गई मां, फिर जो हुआ आप भी देखिए – Khabar Monkey
Viral Video: मेट्रो स्टेशन में गर्लफ्रेंड संग बैठा था बेटा, तभी आ गई मां, फिर जो हुआ आप भी देखिए

इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैंImage Credit source: X/@rameshofficial0

Viral Video: एक लड़का मेट्रो स्टेशन पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा हुआ था, तभी अचानक उसकी कथित मां भी वहां आ गई. आमतौर पर ऐसी सिचुएशन में घर पर डांट या लंबी बहस का सीन बनता है, लेकिन इस ‘देसी मां’ ने प्लेटफॉर्म पर ही जो कुछ भी किया, उसने वहां मौजूद हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. आप भी देखिए, आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है?

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की किसी मेट्रो स्टेशन की बेंच पर बैठे हुए हैं. तभी लड़के की मां वहां पहुंच जाती है. लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसके बारे में कपल ने भी नहीं सोचा होगा. आप देखेंगे कि महिला तुरंत मिठाई और फल निकालकर मौके पर ही दोनों का रोका करना शुरू कर देती है.

मां का कॉन्फिडेंस

इस वीडियोV का सबसे दिलचस्प हिस्सा मां का रिएक्शन है. वह रस्में निभाते हुए कैमरामैन को हिदायत दे रही है कि वह वीडियो ठीक से बनाए. इस दौरान बेटा बार-बार मना करता रहा, लेकिन मां का तर्क था कि अब बेइज्जती हो चुकी है, तो बात सबके सामने ही साफ होनी चाहिए. ये भी पढ़ें:Viral Video: मां को खोने के बाद पायलट बेटे ने शेयर किया ये वीडियो, देख हर कोई रो पड़ा!

परिवार की इज्जत!

महिला का कहना था कि अपने बेटे को इस तरह देखकर उन्हें काफी शर्मिंदगी हुई, इसलिए उन्होंने तुरंत रिश्ता पक्का करना ही उचित समझा. हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं. कई यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है. मेट्रो स्टेशन पर अचानक मिठाई और फल लेकर पहुंचना किसी प्रैंक का हिस्सा लगता है. ये भी पढ़ें:Viral Video: 62वें जन्मदिन पर बेटे ने दिया ऐसा तोहफा, पापा की आंखें हुईं नम! इंटरनेट भी हुआ भावुक

वहीं, कुछ लोग इसे भारतीय माता-पिता का चरम स्तर बता रहे हैं, जो स्थिति को संभालने के लिए किसी भी हद तक जा सकता हैं. नेटिजन्स यह भी पूछ रहे हैं कि क्या इस ‘रोका’ में लड़की और उसके घरवालों की रजामंदी शामिल थी?

अब देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और लोगों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey