Viral

Viral Video: सालियों ने सक्सेसफुली चुराया जूता, फोटोशूट के दौरान अचानक से दूल्हे पर बोल दिया धावा – Khabar Monkey

Viral Video: सालियों ने सक्सेसफुली चुराया जूता, फोटोशूट के दौरान अचानक से दूल्हे पर बोल दिया धावा – Khabar Monkey
Viral Video: सालियों ने सक्सेसफुली चुराया जूता, फोटोशूट के दौरान अचानक से दूल्हे पर बोल दिया धावा

साली और दूल्हे का जबरदस्त वीडियो हुआ वायरल Image Credit source: Social Media

सर्दियों का मौसम आते ही देशभर में शादियों की रौनक देखते ही बनती है. गली-मोहल्लों से लेकर बड़े-बड़े मैरिज गार्डन तक हर जगह शहनाइयों की आवाज, रोशनी से सजे मंडप और खुशियों से भरा माहौल नजर आता है. कहीं हल्दी और मेहंदी की रस्मों में हंसी-ठिठोली चल रही होती है तो कहीं बारात की धूम पर लोग जमकर थिरकते दिखाई देते हैं. भारतीय शादियों की पहचान ही यही है कि यहां सिर्फ विवाह नहीं होता, बल्कि हर रस्म एक यादगार अनुभव बन जाती है.

शादी के इन रंग-बिरंगे पलों में सबसे ज्यादा मजा उन रस्मों में आता है, जहां मस्ती और शरारत का तड़का लगा होता है. ऐसी ही एक दिलचस्प रस्म है जूता-चुराई, जिसमें दूल्हे की सालियां पूरे प्लान के साथ दूल्हे के जूते चुराने की कोशिश करती हैं और बदले में नेग की मांग करती हैं. अक्सर यह रस्म हंसी-मजाक तक सीमित रहती है, लेकिन कई बार सालियां इतनी चालाकी से काम करती हैं कि दूल्हा चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जूता-चुराई की रस्म को बिल्कुल अलग और अनोखे अंदाज में अंजाम दिया गया. इस वीडियो में सालियों की टीमवर्क और प्लानिंग देखकर लोग हैरान भी हैं और हंस भी रहे हैं.

फोटोशूट के दौरान किया खेल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन फोटोशूट के लिए खड़े हैं. चारों तरफ रिश्तेदार और दोस्त मौजूद हैं, और माहौल पूरी तरह खुशनुमा है. इसी बीच दूल्हे की सालियां फोटो खिंचवाने के बहाने उसके पास आ जाती हैं. कुछ लड़कियां दूल्हे के बगल में खड़ी होकर कैमरे की तरफ मुस्कुराने लगती हैं, जबकि कुछ उसके पैरों के पास बैठकर पोज देने लगती हैं. बाहर से देखने पर यह एक बिल्कुल सामान्य फैमिली फोटो लगती है.

असली खेल इसके पीछे चल रहा होता है. जैसे ही कैमरे की फ्लैश चमकती है, वैसे ही सालियां अपने प्लान को अंजाम देने लगती हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हे के पास खड़ी लड़कियां अचानक उसे कसकर पकड़ लेती हैं. कोई उसके कंधे पर हाथ रखता है तो कोई मजाकिया अंदाज में उसकी गर्दन पकड़ लेता है, ताकि वह हिल भी न सके. दूल्हा कुछ समझ पाता, इससे पहले ही पैरों के पास बैठी सालियां फुर्ती से उसके दोनों जूते निकाल लेती हैं.

पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो जाती है. दूल्हा कुछ पल के लिए बिल्कुल सन्न रह जाता है. उसके चेहरे के भाव देखकर साफ लगता है कि उसे समझ ही नहीं आता कि अचानक क्या हो गया. एक तरफ फोटोशूट चल रहा होता है और दूसरी तरफ जूते गायब हो चुके होते हैं. जब तक दूल्हा संभलकर नीचे देखता है, तब तक सालियां जूते लेकर वहां से फरार हो चुकी होती हैं. इस पूरे वाकये में दूल्हे के एक्सप्रेशन सबसे ज्यादा ध्यान खींचते हैं. पहले वह मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रहा होता है, फिर अचानक उसके चेहरे पर हैरानी और बेबसी साफ दिखने लगती है. मानो कुछ सेकंड के लिए वह पूरी तरह कंफ्यूज हो गया हो. यह पल इतना अचानक आता है कि देखने वाले भी हंसने से खुद को रोक नहीं पाते.

यह भी पढ़ें: Viral Video: गांव के लड़के का ये टैलेंट देख उड़ जाएंगे आपके होश, धागे से किया चौंकाने वाला काम

वीडियो के अंत में माहौल पूरी तरह मस्ती भरा नजर आता है. जूता-चुराई की इस अनोखी तरकीब ने शादी में मौजूद सभी लोगों का मनोरंजन कर दिया. यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_sana_aland नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को सैकड़ों बार देखा जा चुका है और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey