
चाहत कुमारीImage Credit source: Instagram/@gold_ki__chahat_
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैला था, जिसमें एक महिला 12 हजार रुपये के गिफ्ट के लिए बच्चों की तरह फूट-फूटकर रोती नजर आई थी. यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि रातों-रात मीम्स की बाढ़ आ गई. अब इस महिला का नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपनी सफाई देती नजर आ रही है.
महिला की पहचान चाहत कुमारी सिंह के रूप में हुई है, जो बिहार के नवादा जिले की रहने वाली हैं. चाहत कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में नई हैं. उनके लिए यह अनुभव किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रहा. जहां एक तरफ लोग उन्हें ‘फेमस दीदी’ कहकर बुला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ वह इस अचानक मिली लाइमलाइट से घबराई हुई हैं.
‘इतना वायरल करने की क्या जरूरत थी?’
इंस्टाग्राम पर @gold_ki__chahat_ नाम के हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में चाहत काफी हैरान और परेशान नजर आ रही हैं. चाहत ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि एक छोटा-सा क्लिप उन्हें पूरे देश में मशहूर कर देगा. वह कहती हैं- जहां देख रही हूं, बस मेरा ही वीडियो चल रहा है भाई. फोन मैसेजेस और डीएम से भर चुका है. ये भी पढ़ें: Viral Video: कभी पिया है ‘अंडे वाला सोडा’? वीडियो देख भड़के लोग, बोले- सीधे जहर खिला दो ना भाई!
वीडियो के ‘स्क्रिप्टेड’ होने के सवालों पर उन्होंने सफाई दी. चाहत का दावा है कि वह वीडियो पूरी तरह रियल था और उस वक्त वह वाकई काफी इमोशनल थीं. उन्होंने चुटकी लेते हुए और थोड़े गंभीर अंदाज में पूछा, इतना वायरल करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने लोगों से अपील की कि अब बस कर दीजिए, क्योंकि उन्हें इस तरह की शोहरत झेलने की आदत नहीं है. ये भी पढ़ें: Viral Video: ‘धुरंधर’ के गाने पर पाकिस्तानी जवानों ने किया डांस? वायरल ‘FA9LA’ वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर
लोग बोले- ओवरएक्टिंग की दुकान
चाहत के इस सफाई वाले वीडियो पर भी नेटिजन्स ने मजे लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी. एक यूजर ने कमेंट किया, फाइनली मेरी फीड में ओरिजनल वाली ही आ गई. दूसरे ने कहा, ये तो शुद्ध ओवरएक्टिंग की दुकान है. तीसरे यूजर ने पूछा, अपने घर का पर्सनल वीडियो पब्लिक करने की क्या जरूरत थी? एक अन्य यूजर ने मजाकिया लहजे में कहा, लगता है पति देव से अच्छी पिटाई हुई है.






