Viral

Viral Video: मां ने पहली बार ऑर्डर किया Blinkit, खुशी हुई ऐसी बन गया घर में जश्न का माहौल – Khabar Monkey

Viral Video: मां ने पहली बार ऑर्डर किया Blinkit, खुशी हुई ऐसी बन गया घर में जश्न का माहौल – Khabar Monkey
Viral Video: मां ने पहली बार ऑर्डर किया Blinkit, खुशी हुई ऐसी बन गया घर में जश्न का माहौल

पहली बार Blink it करके खुश हुई महिला

आज के दौर में ऑनलाइन चीजों को खरीदना हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. आलम तो ऐसा है कि लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए बाजार नहीं बल्कि ऑनलाइन ही जाते हैं. ये चीज GenZ के लिए यह बिल्कुल सामान्य बात है, लेकिन आज भी बहुत-सी महिलाएं और खासकर पुराने समय के लोग ऑनलाइन ऑर्डर करने में हिचकिचाते हैं. वजह साफ है…’टेक्निक की पूरी जानकारी न होना, गलती हो जाने का डर और पैसों को लेकर असमंजस. ऐसे में जब कोई मां या बुजुर्ग पहली बार खुद से डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है, तो वह उनके लिए किसी बड़ी जीत से कम नहीं होता. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों लोगों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में दिखाता है कि कैसे एक मां अपनी छोटी-सी डिजिटल उपलब्धि पर दिल से खुश होती है और उसका जश्न पूरा परिवार मिलकर मनाता है. वीडियो भले ही कुछ सेकंड का हो, लेकिन उसमें भावनाओं की गहराई साफ महसूस की जा सकती है.

सकपका गई बच्चे

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला खुशी से अपनी बेटी के पास आती है और मुस्कुराते हुए बताती है कि उसने Blinkit से ऑर्डर कर दिया है. ये बात सुनने के बाद बेटी पहले तो सकपका जाती है कि क्योंकि उसे विश्वास ही नहीं होता कि मां ने ये ऑर्डर किया है! इसके बाद मां सिर हिलाकर हां कहती है और उसकी आंखों में चमक साफ दिखती है. वो खुशी ठीक वैसी ही है जैसी किसी बच्चे के चेहरे पर कुछ नया सीखने के बाद होती है.

बेटी भी तुरंत मां को बधाई देती है और माहौल अपने आप हल्का और खुशहाल हो जाता है. थोड़ी ही देर में वीडियो में दूसरी बेटी की एंट्री होती है. वह कमरे में आते ही अपनी मां को गले लगाती है और गर्व से कहती है कि उसकी मां ने पहली बार Blinkit से ऑर्डर किया है.

यह भी पढ़ें: बेकार चीज करेगी ऐसा जुगाड़… चांदी की तरह चमक उठेगा आपका किचन सिंक

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि ये वीडियो इतना क्यों वायरल हो रहा है, तो इसके पीछे की वजह साफ है कि इस पल में न तो कोई दिखावा है और न ही कोई बड़ी बात, बस सच्ची खुशी और अपनापन है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. जो लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया. लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर अक्सर दिखावे और बड़ी उपलब्धियों की बातें होती हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसे सादे और सच्चे पल सबका ध्यान खींच लेते हैं.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey