Viral

Viral Video: मां-बेटे ने अपनी सिंगिंग से जीता दिल, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका – Khabar Monkey

Viral Video: मां-बेटे ने अपनी सिंगिंग से जीता दिल, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका – Khabar Monkey
Viral Video: मां-बेटे ने अपनी सिंगिंग से जीता दिल, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

मां-बेटे की जोड़ी ने मचाया तहलकाImage Credit source: Instagram/barsadchettri

सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते. कभी कोई धमाकेदार डांस करके वायरल हो जाता है तो कोई अपनी शानदार सिंगिंग से लोगों का दिल जीत लेता है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें मां-बेटे की जोड़ी अपनी सिंगिंग से लोगों का दिल जीतती नजर आती है. ये वीडियो सिर्फ गाना नहीं बल्कि रिश्तों की मिठास और म्यूजिक की ताकत भी दिखाता है. वीडियो देखने के बाद इंटरनेट पर लाखों लोग मां-बेटी की इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे.

वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां मां-बेटे की जोड़ी मौजूद है. बेटे के हाथ में मोबाइल और कान में ईयरफोन है और दोनों मां-बेटे एक गाना गाने की तैयारी में थे. फिर जब दोनों गाना शुरू करते हैं तो कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल जाता है. उनकी जुगलबंदी इतनी शानदार होती है कि लगता है जैसे वो सिंगिंग के लिए ही बने हों. मां की आवाज में जहां अनुभव की गहराई नजर आती है, तो बेटे की आवाज में जोश, जो सीधे लोगों के दिलों तक पहुंच जाता है. उन्होंने सिलसिला फिल्म का ‘देखा एक ख्वाब तो…’ गाना गाया, जिसे फिल्म में किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने मिलकर गाया था.

ये भी पढ़ें: दुल्हन ने ली गजब की एंट्री, परफॉर्मेंस देख खुश हो जाएगा दिल; देखें वीडियो

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस सिंगिंग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर barsadchettri नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 88 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने कहा कि ‘आपकी मम्मी बहुत अच्छा गाती हैं’, तो किसी ने मां को ‘सेकंड लता मंगेशकर’ करार दे दिया. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि ‘भाई मेहनत करते रहो, बहुत आगे जाओगे’, जबकि कई अन्य यूजर्स ने भी मां और बेटे दोनों के आवाज की जमकर तारीफ की है. कुल मिलाकर कहें तो मां-बेटे की ये सिंगिंग इंटरनेट पर तहलका मचा रही है.

यहां देखें वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply