Viral

Viral Video: चीखती रही मासूम, नहीं पसीजा कलेजा…बिहार में मां ने पार की क्रूरता की सारी हदें; वीडियो देख भड़क गए लोग – Khabar Monkey

Viral Video: चीखती रही मासूम, नहीं पसीजा कलेजा…बिहार में मां ने पार की क्रूरता की सारी हदें; वीडियो देख भड़क गए लोग – Khabar Monkey
Viral Video: चीखती रही मासूम, नहीं पसीजा कलेजा...बिहार में मां ने पार की क्रूरता की सारी हदें; वीडियो देख भड़क गए लोग

बेटी की पीटती और राहगीरों से बहस करती हुई महिलाImage Credit source: Instagram/@irfaan05_charlie

Muzaffarpur Mother Beats Daughter Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आखों में आंसू और दिल में गुस्सा भर जाएगा. बिहार से वायरल हुए 2 मिनट 5 सेकंड लंबे इस वीडियो ने ‘मां’ के ममतामयी रूप पर सवाल खड़े कर दिए हैं. वायरल क्लिप में एक महिला अपनी मासूम बच्ची को बीच सड़क बेरहमी से पीटती नजर आ रही है. जब राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो देखिए इस महिला ने क्या कहा.

यह वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी बेटी पर कहर बनकर टूट रही है. हद तो तब हो गई, जब राहगीरों को पता चला कि बच्ची को टॉर्चर करने के लिए उसके स्कूल बैग में ईंट भरी गई थी. वीडियो में आप देखेंगे कि बच्ची बोझ के मारे दर्द से चीख रही थी, फिर भी मां का दिल नहीं पसीझा.

यह देखकर जब राहगीरों ने महिला को रोकने की कोशिश की, तो वह और उग्र हो गई. इसके बाद उसने कहा, मेरी बेटी है, जो चाहूं वो करूं. आप कौन हैं बोलने वाले. इस दौरान लोग उसे समझाते रहे, लेकिन महिला लगातार बच्ची को पीटती रही. हैरानी की बात यह है कि सरेआम टॉर्चर के बाद महिला बच्ची को घसीटते हुए अपने साथ ले गई. ये भी पढ़ें:Ajab Gajab: मरने के ठीक बाद सुनाई देते हैं ये भयानक शब्द, डॉक्टर ने किया ऐसा खुलासा, चौंक गए लोग

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स का गुस्सा फूट पड़ा. लोग न केवल महिला के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं, बल्कि बच्ची की सुरक्षा को लेकर भी डरे हुए हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, हमें अमेरिका जैसी बाल संरक्षण सेवाओं की आवश्यकता है. शारीरिक शोषण के लिए सख्त नियम होने चाहिए. दूसरे ने कहा, किसी ने पुलिस को क्यों नहीं बुलाया. एक अन्य यूजर ने लिखा, हर बच्चे को माता-पिता का हक है, लेकिन हर माता-पिता बच्चे के लायक नहीं होते.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply