Viral

Viral Video: रूल तोड़ोगे तो ये दादी छोड़ेंगी नहीं! एक वीडियो, जिसने पूरे देश को आइना दिखा दिया – Khabar Monkey

Viral Video: रूल तोड़ोगे तो ये दादी छोड़ेंगी नहीं! एक वीडियो, जिसने पूरे देश को आइना दिखा दिया – Khabar Monkey
Viral Video: रूल तोड़ोगे तो ये दादी छोड़ेंगी नहीं! एक वीडियो, जिसने पूरे देश को आइना दिखा दिया

स्कूटर सवार को ‘दादी’ ने सिखाया सबकImage Credit source: Instagram/@aflu__stories_

Viral Video: आजकल ट्रैफिक सिग्नल पर दो मिनट रुकना भी कुछ लोगों के लिए पहाड़ तोड़ने जैसा मुश्किल काम हो गया है. जरा-सा जाम लगा नहीं कि ये स्कूटर और बाइक सीधे फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं. लेकिन केरल के कोझिकोड में एक स्कूटर सवार को ऐसा करना तब भारी पड़ गया, जब उसका सामना एक बुजुर्ग ‘बॉस लेडी’ से हुआ. इसके बाद जो कुछ हुआ, वो आप खुद इस वायरल वीडियो में देख लीजिए.

केरल के एरनहिपालम इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वायरल क्लिप में दिख रहा है कि जाम से बचने के लिए कुछ लोग अपना स्कूटर उस जगह पर दौड़ा रहे हैं, जो पैदल चलने वालों और बच्चों के लिए सुरक्षित होनी चाहिए. जी हां, हम फुटपाथ की बात कर रहे हैं.

लेकिन तभी वहां एक बुजुर्ग महिला की एंट्री होती है, जो स्कूटर सवार के सामने दीवार बनकर खड़ी गई और हटने से इनकार कर दिया. वीडियो में आप देखेंगे कि जब स्कूटर सवार ने बगल से निकलने की कोशिश की, तो महिला टस से मस नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने जेब से मोबाइल निकालकर नियम तोड़ने वाले बंदे की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी. ये भी पढ़ें: Viral Video: कभी पिया है ‘अंडे वाला सोडा’? वीडियो देख भड़के लोग, बोले- सीधे जहर खिला दो ना भाई!

आखिरकार स्कूटर सवार को बुजुर्ग महिला के साहस के आगे झुकना पड़ा, और बेइज्जत होकर वापस उसी भीड़ में जाना पड़ा, जहां से निकालकर वह फुटपाथ पर चढ़ा था. यह वीडियो एक तरह का मैसेज है कि नियम सबके लिए बराबर हैं, फिर चाहे आप जल्दी में हों या न हों. ये भी पढ़ें: Viral Video: ‘धुरंधर’ के गाने पर पाकिस्तानी जवानों ने किया डांस? वायरल ‘FA9LA’ वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर

बुजुर्ग महिला का यह अंदाज पूरे देश का दिल जीत रहा है. इस वीडियो को 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और 30 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. नेटिजन्स कह रहे हैं कि दादी ने सिस्टम की आंखें खोल दीं.

अब देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply