Viral

Viral Video: सड़क पर गोलगप्पे खाने से पहले जरूर देख ले ये वीडियो, सच्चाई देख उतर जाएगा चटपटी डिश का सारा भूत – Khabar Monkey

Viral Video: सड़क पर गोलगप्पे खाने से पहले जरूर देख ले ये वीडियो, सच्चाई देख उतर जाएगा चटपटी डिश का सारा भूत – Khabar Monkey
Viral Video: सड़क पर गोलगप्पे खाने से पहले जरूर देख ले ये वीडियो, सच्चाई देख उतर जाएगा चटपटी डिश का सारा भूत

गोलगप्पे खाने से पहले जरूर देख ले ये वीडियो Image Credit source: Social Media

शहर की गलियों में सजे गोलगप्पे के ठेले अक्सर लोगों की पहली पसंद होते हैं. खट्टा-मीठा पानी, मसालेदार आलू और कुरकुरी पूरी इनका स्वाद ऐसा होता है कि लोग खुद को रोक नहीं पाते. शाम ढलते ही इन स्टॉल्स पर भीड़ लग जाती है और लोग मजे से चटखारे लेकर गोलगप्पों का आनंद लेते हैं, लेकिन इन दिनों जो वीडियो लोगों के बीच सामने आया है. उसे देखने के बाद यकीन मानिए आप भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे.

ये वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर यकीन मानिए आप हैरान रह जाएंगे. इस वीडियो में गोलगप्पे की चटनी के बर्तन से एक जिंदा चूहा निकलता हुआ दिखाई देता है. यह सीन देखकर किसी के भी होश उड़ सकते हैं. जिस चटनी को लोग स्वाद लेकर खा रहे थे, उसी में एक चूहा मौजूद था यह कल्पना मात्र से ही घिन और डर दोनों पैदा हो जाते हैं.

क्या दिखा इस वीडियो में?

बताया जा रहा है कि यह वीडियो करण नाम के एक युवक ने बनाया था, जो सोशल मीडिया पर Karan_dhanju26 नाम से पेज चलाते हैं. करण अपने एक दोस्त के साथ गोलगप्पे के स्टॉल पर वीडियो शूट कर रहे थे. सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन तभी चटनी की टंकी के अंदर से कुछ अजीब सी आवाज सुनाई दी.

आवाज सुनकर करण को शक हुआ और उन्होंने ठेले वाले से कहा कि वह चटनी की टंकी को ज़रा चेक करे. जैसे ही दुकानदार ने चटनी को हिलाया, उसमें से भीगा हुआ एक चूहा तेजी से बाहर निकला और भाग गया. ये देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए. कुछ पल के लिए तो किसी को समझ ही नहीं आया कि अभी क्या हुआ. जिस चटनी को ग्राहक बड़े चाव से खा रहे थे, उसी में एक जिंदा चूहा तैर रहा था. यह घटना न केवल हैरान करने वाली थी, बल्कि बेहद चिंताजनक भी थी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: खाई में पति के साथ कार लेकर गिरी पत्नी, ड्राइविंग सिखाने के दौरान हुआ खतरनाक हादसा

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्श की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई और इसे बेहद लापरवाही भरा बताया. लोगों का कहना है कि स्ट्रीट फूड का आकर्षण अपनी जगह है. सस्ती कीमत, तेज़ स्वाद और हर मोहल्ले में आसानी से उपलब्धता ये सब कारण हैं कि लोग इन्हें पसंद करते हैं. लेकिन साफ-सफाई की अनदेखी कभी-कभी भारी पड़ सकती है. खुले में रखा पानी, बिना ढके बर्तन, आसपास गंदगी और मक्खियों का मंडराना ये सब संक्रमण और बीमारियों को न्योता देते हैं. अगर चटनी के बर्तन में चूहा पहुंच सकता है, तो यह साफ संकेत है कि स्वच्छता के नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा.

यहां देखिए वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply