Viral

Viral Video: रोड पार करने के चक्कर में हुआ भयानक एक्सीडेंट, कार से टकराई लड़की; देखें शॉकिंग वीडियो – Khabar Monkey

Viral Video: रोड पार करने के चक्कर में हुआ भयानक एक्सीडेंट, कार से टकराई लड़की; देखें शॉकिंग वीडियो – Khabar Monkey
Viral Video: रोड पार करने के चक्कर में हुआ भयानक एक्सीडेंट, कार से टकराई लड़की; देखें शॉकिंग वीडियो

दौड़कर रोड पार करना लड़की को पड़ा भारीImage Credit source: X/@DAMIADENUGA

बिना देखे रोड पार करना हमेशा खतरनाक ही साबित होता है. इस चक्कर में अक्सर लोग एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं, जिसमें कई बार जान भी चली जाती है या लोग गंभीर रूप से घायल भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो दिल दहला देने वाला है. दरअसल, इस वीडियो में एक लड़की बिना कुछ सोचे-समझे दौड़कर सड़क पार करने की कोशिश करती नजर आती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में उसके साथ एक भयानक हादसा हो जाता है. इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है और इसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े कर दिए हैं.

वीडियो की शुरुआत एक बिजी रोड से होती है, जहां गाड़ियां एकदम स्पीड में गुजरती हुई नजर आती हैं. इसी बीच एक लड़की रोड पार करने की कोशिश करती है. उसे लगता है कि वो आराम से गाड़ियों के बीच से होते हुए सड़क पार कर लेगी, लेकिन जैसे ही वो रोड पर आती है, एक तेज रफ्तार कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है. टक्कर लगते ही लड़की दूर जाकर गिरती है और फिर उठ ही नहीं पाती. इस दौरान रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. गाड़ियां रुक जाती हैं और लड़की की मदद के लिए दो लोग उसके पास पहुंच जाते हैं. ये एक्सीडेंट दिल दहला देने वाला हादसा था.

ये भी पढ़ें: चोरनी निकली लड़की…दिनदहाड़े बच्ची के गले से चेन खींचकर हुई फरार; वीडियो वायरल

बिना सोचे समझे रोड पार करना पड़ा भारी

इस भयानक हादसे के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @DAMIADENUGA नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘भगवान के लिए प्लीज पैदल चलने वालों के लिए बने पुल का इस्तेमाल करें या ट्रैफिक रुकने का इंतजार करें. कोई भी चीज इस रिस्क के लायक नहीं है’.

महज 41 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 4 लाख 80 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने कहा कि ‘वो पक्का बचने वाली नहीं है’, तो किसी ने कहा, ‘ड्राइवर की गलती नहीं है, लेकिन इंसानी फितरत कहती है कि थोड़ी हमदर्दी दिखाओ, वह कम से कम कार से बाहर तो निकल सकता था’.

यहां देखें वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply