Viral

Viral Video: नदी में गिर गया नन्हा हाथी, मदद को यूं दौड़ पड़ा पूरा झुंड; वीडियो देख दंग रह जाएंगे – Khabar Monkey

Viral Video: नदी में गिर गया नन्हा हाथी, मदद को यूं दौड़ पड़ा पूरा झुंड; वीडियो देख दंग रह जाएंगे – Khabar Monkey
Viral Video: नदी में गिर गया नन्हा हाथी, मदद को यूं दौड़ पड़ा पूरा झुंड; वीडियो देख दंग रह जाएंगे

नन्हे हाथी को बचाने दौड़ पड़ा पूरा झुंडImage Credit source: X/@NatureUnedited

हाथियों को यूं ही जेंटलमैन जानवर नहीं कहा जाता है बल्कि समय-समय पर वो इसका प्रमाण भी देते हैं. धरती के इस विशालकाय जानवर में भी इंसानों की तरह ही दया और ममता कूट-कूटकर भरी हुई है. वो भी अपने बच्चों के प्रति बेहद ही संवेदनशील होते हैं और अगर उनपर कोई खतरा आता है तो पूरा झुंड एकजुट हो जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथियों के झुंड की एकजुटता और संवेदनशीलता देखने को मिलती है. प्रकृति के रिश्तों की इस खूबसूरत तस्वीर ने लोगों का दिल खुश कर दिया है.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नन्हा हाथी कैसे नदी के किनारे पर डूबने लगा तो उसकी मां ने सहारा दिया और अपनी सूंड की मदद से उसे ऊपर खींचने लगी, लेकिन इसी बीच जो नजारा देखने को मिला, वो तो और भी चौंकाने वाला था. नन्हे हाथी को पानी में डूबता देख हाथियों का झुंड दौड़ते हुए वहां पहुंच गया और उसे बचाने की कोशिश करने लगा. उसके बाद तो हाथियों ने उसे ऐसी जेड सिक्योरिटी दी कि उसके पास एक परिंदा भी पर नहीं मार पाता. ये नजारा जिसने भी देखा है, वो हैरान हुए बिना नहीं रह पाया.

ये भी पढ़ें: यूं ही नहीं मगरमच्छ को कहते हैं पानी का दैत्य, देखिए कैसे चीता को बनाया शिकार

हाथियों से झुंड ने बचाई नन्हे हाथी की जान

इस खूबसूरत वाइल्डलाइफ वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @NatureUnedited नाम की आईडी से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘जैसे ही हाथी का बच्चा पानी में गिरता है…पूरा झुंड बचाव मोड में चला जाता है. अविश्वसनीय’.

महज 30 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. किसी ने कहा कि ‘यही है असली फैमिली सपोर्ट’, तो किसी ने कहा कि ‘जानवरों से हमें भी सीखने की जरूरत है’. इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने हाथी को भावुक और समझदार जानवर बताया है, जो अपने झुंड के हर सदस्य का खास ख्याल रखते हैं.

यहां देखें वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply