Viral

Viral Video: आधी रात को कब्रिस्तान से आया कॉल, जब फूड डिलीवरी बॉय पहुंचा तो जो हुआ देख फटी रह जाएंगी आंखें! – Khabar Monkey

Viral Video: आधी रात को कब्रिस्तान से आया कॉल, जब फूड डिलीवरी बॉय पहुंचा तो जो हुआ देख फटी रह जाएंगी आंखें! – Khabar Monkey
Viral Video: आधी रात को कब्रिस्तान से आया कॉल, जब फूड डिलीवरी बॉय पहुंचा तो जो हुआ देख फटी रह जाएंगी आंखें!

जब डिलीवरी बॉय की सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई!
Image Credit source: X/@choudhary_99415

Woman Order Food At Graveyard Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स भी हैरान हैं. यह मामला एक कथित फूड डिलीवरी बॉय (Food Delivery Boy) से जुड़ा है, जिसे आधी रात को बिरयानी का ऑर्डर (Biryani Order) मिला. लेकिन जैसे ही बंदा लोकेशन पर पहुंचा, उसके होश उड़ गए. क्योंकि, वह कब्रिस्तान का मुख्य द्वार था. इसके बाद जो हुआ, वो आप खुद देख लीजिए.

कहानी कुछ यूं है कि रात के करीब 1 बजे एक महिला ने बिरयानी का ऑनलाइन ऑर्डर दिया. लेकिन जब फूड डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर महिला के बताए लोकेशन पर पहुंचा, तो उसके पैरों तले मानो जमीन ही खिसक गई. क्योंकि, लोकेशन किसी घर की नहीं, बल्कि एक कब्रिस्तान का मेन गेट था.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि घबराए हुए जब डिलीवरी बॉय ने दिए गए नंबर पर कॉल किया, तो एक महिला की आवाज आई. उसने कहा, क्या आपको सामने कब्रिस्तान दिख रहा है? इस पर डिलीवरी बॉय ने जैसे कहा हां, महिला बोली- बस, उसी के अंदर आ जाइए. ये भी पढ़ें: कौन हैं YouTuber अरुण पंवार? जिनकी शादी के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

डिलीवरी बॉय ने जब घबराते हुए कहा कि बहुत अंधेरा है, और उसे डर लग रहा है. इस पर महिला ने जवाब दिया, डर क्यों रहे हो? मैं अंदर ही हूं. फिर कहा कि सामने जो बिजली का खंभा है, वहीं आ जाओ. मेरी गाड़ी खराब हो गई, मैं बाहर नहीं आ सकती. लेकिन कब्रिस्तान के सन्नाटे और महिला की बातों ने डिलीवरी बॉय को इस कदर डरा दिया कि उसने रिस्क लेने से मना कर दिया, और कहा कि आप ऑर्डर कैंसिल कर दीजिए. ये भी पढ़ें: Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हुआ बेस्ट टीचर-स्टूडेंट मोमेंट, ये वीडियो आपका दिन बना देगा

‘अनसंग हीरो’ या प्रैंक?

1 मिनट 13 सेकंड लंबे इस वीडियो ने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है. नेटिजन्स लगातार अपनी राय रख रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि डिलीवरी बॉयज के जज्बे को सलाम है. चिलचिलाती धूप हो या कड़ाके की सर्दी, ये ‘अनसंग हीरोज’ अपनी जान जोखिम में डालकर हम तक समय पर खाना पहुंचाते हैं. वहीं, कई यूजर्स का मानना है कि यह किसी यूट्यूबर का प्रैंक भी हो सकता है, लेकिन वीडियो में बंदे की घबराहट पूरी तरह असली लग रही थी. ये भी पढ़ें: Viral: पुराने SIM कार्ड ने शख्स को बना दिया अमीर! कमाई का फॉर्मूला जान दंग रह गई दुनिया

अब देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और लोगों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey