Viral

Viral Video: 82 साल के बुजुर्ग ने पहली बार देखा समंदर, ‘दादाजी’ का बच्चों जैसा रिएक्शन देख लोग हुए भावुक!

Viral Video: कहते हैं कि सपने पूरे करने की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती, और सोशल मीडिया पर हो रहे इस वीडियो ने इसे सच कर दिखाया है. 82 साल की उम्र एक बुजुर्ग का पहली बार समुद्र देखने (82-Year-Old Sees Ocean For First Time) का वीडियो इन दिनों नेटिजन्स की आंखों में आंसू और चेहरे पर मुस्कान ला रहा है.

Viral Video: 82 साल के बुजुर्ग ने पहली बार देखा समंदर, ‘दादाजी’ का बच्चों जैसा रिएक्शन देख लोग हुए भावुक!
Viral Video: 82 साल के बुजुर्ग ने पहली बार देखा समंदर, ‘दादाजी’ का बच्चों जैसा रिएक्शन देख लोग हुए भावुक!

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बेटी अन्ना येनिथ तबोर्दा (Anna Yenith Taborda) अपने 82 वर्षीय पिता को पहली बार समुद्र किनारे लेकर जाती हैं. आप देखेंगे कि जैसे ही लहरें बुजुर्ग के पैरों को छूती हैं, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता, और वे छोटे बच्चे की तरह लहरों के साथ खेलने लगते हैं और क्षितिज की ओर देखकर मुस्कुराने लगते हैं.

अन्ना ने बताया कि उनके पिता ने अपनी पूरी जिंदगी मेहनत और परिवार के त्याग में बिता दी, लेकिन कभी समुद्र नहीं देख पाए थे. वीडियो में आप देखेंगे कि उम्र के इस पड़ाव में आकर भी बुजुर्ग के चेहरे पर वही आश्चर्य और चमक थी, जो एक बच्चे में होती है. यह दृश्य वाकई में दिल जीत लेने वाला है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @goodnews_movement ने शेयर किया है, जिसे अब तक 14 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, और 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. इसके अलावा कमेंट सेक्शन में लोग दिल खोलकर अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज करा रहे हैं.

एक यूजर ने कमेंट किया, जिन चीजों को हम हल्के में लेते हैं, वही चीजें पहली बार अनुभव करने वालों को अपार आनंद देती हैं. दूसरे ने कहा, समंदर की लहरों ने उन्हें फिर से दिल से बच्चा बना दिया. एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत ही प्यारा पल, जैसे कोई छोटा बच्चा समुद्र में उछल-कूद कर रहा हो.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply