Saturday, April 11, 2026
Viral

Viral Video: बच्चे का लंच बॉक्स देख पूरी क्लास ने बजाई तालियां, टीचर के अंदाज ने सबको भावुक कर दिया!

Roti Chini Viral Video: आज के दौर में जहां स्कूलों में बच्चों के बीच महंगे लंच बॉक्स लाने की होड़ मची रहती है, वहीं सरकारी स्कूल (Government School) से हुए एक वीडियो ने ‘अमीरी-गरीबी’ के बीच की दीवार को ढहा दिया है. एक छोटे से बच्चे के सादे लंच बॉक्स ने सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका मचाया कि देखने वाले भी भावुक हो गए.

Viral Video: बच्चे का लंच बॉक्स देख पूरी क्लास ने बजाई तालियां, टीचर के अंदाज ने सबको भावुक कर दिया!
Viral Video: बच्चे का लंच बॉक्स देख पूरी क्लास ने बजाई तालियां, टीचर के अंदाज ने सबको भावुक कर दिया!

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मासूम बच्चा अपना टिफिन खोलता है. उसमें न तो पनीर की सब्जी थी और न ही पराठा, बस एक सूखी रोटी और उस पर थोड़ी चीनी थी. गरीबी के कारण शायद माता-पिता के पास अपने बच्चे के लिए यही सबसे बेस्ट ऑप्शन था.

आमतौर पर ऐसी सिचुएशन में बच्चे शर्मिंदगी महसूस करने लगते हैं, लेकिन वहां मौजूद टीचर के एक अंदाज ने पूरी कहानी ही बदल दी. उन्होंने बच्चे को हीन भावना से बचाने के लिए मुस्कुराते हुए पूरी क्लास से उसके लिए ताली बजवाई. फिर उस सादे खाने को ‘बेस्ट लंच’ घोषित करते हुए बाकी बच्चों से पूछा, तो बताओ कल कौन-कौन अपने घर से रोटी-चीनी लाएगा? वीडियो में आप देखेंगे कि पूरी क्लास ने एक सुर में हाथ उठा दिए.

इंस्टाग्राम पर @up2date.ind नाम के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो को अब तक लगभग 2 करोड़ बार देखा जा चुका है, और 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स भावुक हैं, और टीचर की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे हैं. एक ने लिखा, काश हर स्कूल में ऐसा टीचर हो, जो किताबों से ज्यादा जिंदगी और समानता का पाठ पढ़ा सके. दूसरे ने कहा, भावुक कर दिया.

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Up2Date India (@up2date.ind)

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply