Viral

Viral Video: इसे कहते हैं असली टैलेंट! बुजुर्ग महिला ने अपनी सिंगिंग से हर किसी को बना दिया दीवाना – Khabar Monkey

Viral Video: इसे कहते हैं असली टैलेंट! बुजुर्ग महिला ने अपनी सिंगिंग से हर किसी को बना दिया दीवाना – Khabar Monkey
Viral Video: इसे कहते हैं असली टैलेंट! बुजुर्ग महिला ने अपनी सिंगिंग से हर किसी को बना दिया दीवाना

महिला ने अपनी सिंगिंग ने जीत लिया दिलImage Credit source: Instagram/sakhubai_l

कुछ लोगों के अंदर ऐसा टैलेंट होता है कि वो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है और दुनिया में ऐसे टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है. जब से सोशल मीडिया आया है, तब से तो बुजुर्ग हों या बच्चे, हर कोई अपना हुनर दिखाने में लगा हुआ है. इन दिनों ऐसी ही एक हुनरबाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है. दरअसल, इस बुजुर्ग महिला ने ऐसा गाना गाया कि उसकी आवाज सीधे लोगों के दिलों तक पहुंच गई, क्योंकि उसकी आवाज में सच्चाई और भाव कूट-कूटकर भरे हुए हैं.

साल 1962 में देवानंद की एक फिल्म आई थी ‘असली नकली’, जिसमें एक गाना है ‘तेरा मेरा प्यार अमर’. इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है और इसी गाने को इस बुजुर्ग महिला ने भी अपनी खूबसूरत आवाज में गाकर सबको हैरान कर दिया. महिला की आवाज में सच में गजब का जादू है. उसने अपनी सादगी, आत्मविश्वास और शानदार आवाज से गाने को बेहद खास बना दिया और सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर लाखों दिलों में जगह बना ली. तभी तो कहते हैं कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता और इस महिला ने इसे साबित कर दिखाया है.

ये भी पढ़ें: बाल काटने वाले ने गाया पवन सिंह का शानदार गाना, आवाज से जीत लिया दिल

लाखों बार देखा जा चुका वीडियो

इस शानदार सिंगिंग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर sakhubai_l नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 9 लाख 84 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख 30 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने इस महिला को ‘स्टार सिंगर’ बताया तो किसी ने कहा कि ‘आंटी जी आपकी आवाज सुनकर सुकून मिल रहा है’. इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘आपका वीडियो पहली बार देखा और पहली लाइन सुनकर ही अच्छा लगा’, तो दूसरे ने कहा कि ‘जब आपका गाना शुरू होता है, तब सुनते रहना चाहता हूं’. इसके अलावा और भी सैकड़ों ऐसे यूजर्स हैं, जिन्होंने महिला की आवाज की जमकर तारीफ की है.

यहां देखें वीडियो

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply