Saturday, April 18, 2026
Viral

Viral Video: ‘साबुन नहीं, आलू खा’…जब बंदर को डांटने लगी देसी मां, वीडियो देख लोग बोले- ‘मम्मी तो मम्मी है’

Viral Video: कभी-कभी कैमरे पर ऐसे पल भी कैद हो जाते हैं, जो न सिर्फ चेहरे पर मुस्कान बिखेर देते हैं, बल्कि बचपन की यादें भी ताजा कर देते हैं. फिलहाल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर हो रहा है, जिसमें एक महिला घर की दीवार पर बैठे एक बंदर को बिल्कुल अपने बच्चे की तरह डांटती और समझाती नजर आ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजन्स कह रहे हैं- मम्मी तो मम्मी है!

Viral Video: ‘साबुन नहीं, आलू खा’…जब बंदर को डांटने लगी देसी मां, वीडियो देख लोग बोले- ‘मम्मी तो मम्मी है’
Viral Video: ‘साबुन नहीं, आलू खा’…जब बंदर को डांटने लगी देसी मां, वीडियो देख लोग बोले- ‘मम्मी तो मम्मी है’

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत कुछ ऐसे होती है कि देखकर कोई भी दंग रह जाए. हुआ यूं कि एक बंदर कहीं से साबुन की टिकिया पाकर उसे एक दीवार पर बैठकर खाने की कोशिश कर रहा था. तभी एंट्री होती है एक सुपरमॉम की, जो बंदर पर ऐसे बरसती है, मानो वह उसका ही अपना बच्चा हो. वह गुस्से से बंदर को साबुन छोड़ने को कहती है, फिर प्यार से आलू भी ऑफर करती है.

मजे की बात तो यह है कि बंदर भी अच्छे बच्चे की तरह महिला की बात मानकर साबुन को फेंका, और आलू ले लिया. वीडियो के आखिर में महिला बंदर को किसी नाते-रिश्तेदार की तरह विदा भी करती नजर आती है.

कुल मिलाकर इस वीडियो ने इंटरनेट की पब्लिक का दिल जीत लिया है. नेटिजन्स महिला के प्यार भरे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक ने लिखा, आंटी की पैरेंटिंग स्किल 10 में से 10. दूसरे ने कहा, मां तो मां होती है. एक अन्य महिला यूजर ने कमेंट किया, दिन ब दिन मैं भी कुछ ऐसी ही बनती जा रही हूं.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply