
बिहार में हुआ पकड़ौआ विवाह Image Credit source: Social Media
बिहार के समस्तीपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्टूडेंट का पहले तो कथित तौर पर अपहरण किया गया और उसे नशीली दवा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करा दी गई. ये मामला दिखने में एकदम पकड़वा ब्याह की तरह लग रहा है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों के बीच वायरल हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जोड़ी पोखर गांव का रहने वाला नितीश कुमार बिहार पुलिस की भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था.
घटना वाले दिन वह घर से लाइब्रेरी जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले गए. नितीश का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे नशीला पदार्थ दिया गया, जिससे वह पूरी तरह होश में नहीं था. इसके बाद उसे पास के मोरवा स्थित एक मंदिर में ले जाया गया, जहां उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी करवा दी गई.
क्या दिखा इस वीडियो में?
वीडियो में आप देख सकते हैं कि वरमाला की रस्म चल रही है और इस दौरान नितीश नशे में या असहज हालत में नजर आ रहा है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वो ढंग से हाथ में माला भी नहीं पकड़ पा रहा है. इसी दौरान एक बंदा आता है उसका हाथ पकड़कर जबरन दुल्हन के गले में माला डालने की कोशिश करता दिख रहा है. इस दृश्य ने लोगों को झकझोर दिया है और इसके वायरल होने के बाद कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं.
कुछ लोगों ने इसे दहेज और सरकारी नौकरी से जुड़ी सामाजिक मानसिकता से जोड़कर देखा, तो कुछ ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. एक यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद दहेज लेने का सपना टूट गया. वहीं, दूसरे ने लिखा कि बिहार आज के समय में जुर्म का सेंटर बन चुका है. एक अन्य यूज़र ने यह भी सवाल उठाया कि अगर लड़का इस शादी को स्वीकार नहीं करता और जिम्मेदारी लेने से इंकार कर देता है, तो उस लड़की का भविष्य क्या होगा.
यह भी पढ़ें: Viral Video: टिकट चेकिंग के दौरान स्टेशन से अचानक गायब हुआ बंदा, भीड़ के बीच शख्स ने दिखाई गजब की फुर्ती
मीडिया से बात करते नितीश ने कहा कि शादी के बाद उसे दुल्हन के घर ले जाया गया और वहां एक कमरे में बंद करके रखा गया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके या मदद न मांग पाए. इस दौरान उसका फोन और उसके पास मौजूद दूसरी चीजों को एकदम उससे दूर रखा गया. पुलिस को इस बात की खबर उस समय लगी, जब ये वीडियो लोगों के बीच चर्चा में आया. समस्तीपुर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में दखल दिया और युवक को ससुराल के घर से बाहर निकालकर अपने साथ थाने ले आई. वहां उससे पूरी घटना के बारे में पूछताछ की गई और आगे की कार्रवाई शुरू की गई.
यहां देखिए वीडियो
In the lastest incident of “Pakadwa shaadi” in Bihar, man preparing for Bihar police recruitment was abducted, intoxicated and coerced into marrying a girl in Samastipur district of the state. pic.twitter.com/CNg8w3pLiK
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 12, 2026






