Viral

Viral: मासूम के हाथ में थमाई सिगरेट, पैर छूने उमड़ी भीड़; इंटरनेट पर छाया सिगरेट वाले बाबा का विवादित वीडियो

Shocking Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो धड़ल्ले से हो रहा है, जिसने मानवता और समाज की सोच पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. गुजरात के मोरबी का बताए जा रहे इस वीडियो में एक मासूम बच्चे को ‘सिगरेट वाले बाबा’ (Cigarette Wale Baba) बनाकर पेश किया जा रहा है. 14 सेकंड की इस क्लिप ने इंटरनेट की जनता को झकझोर कर रख दिया है.

Viral: मासूम के हाथ में थमाई सिगरेट, पैर छूने उमड़ी भीड़; इंटरनेट पर छाया सिगरेट वाले बाबा का विवादित वीडियो
Viral: मासूम के हाथ में थमाई सिगरेट, पैर छूने उमड़ी भीड़; इंटरनेट पर छाया सिगरेट वाले बाबा का विवादित वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक नाबालिग लड़का भीड़ के बीच बैठा दिख रहा है. चौंकाने वाली बात यह है कि बच्चा सरेआम सिगरेट के धुएं का छल्ला उड़ा रहा है, और वहां मौजूद लोग उसे रोकने या समझाने के बजाय उसके पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं, और उस पर नोटों की बारिश कर रहे हैं. हद तो तब हो गई, जब एक शख्स आकर बच्चे के हाथ में दूसरी सिगरेट थमा दी.

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लोग इसे आस्था नहीं, बल्कि दिनदहाड़े बाल शोषण और अंधविश्वास का काला चेहरा बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, इसके हाथ में किताब होनी चाहिए, सिगरेट नहीं. दूसरे ने तंज कसा, जो लोग उसे पैसे दे रहे हैं, वे असल में उसके भविष्य में होने वाले कैंसर के इलाज का चंदा जमा कर रहे हैं.

उठी सख्त कार्रवाई की मांग

X (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कई नेटिजन्स ने गुजरात पुलिस को टैग किया है. कैप्शन में लिखा गया है कि यह आध्यात्मिकता के नाम पर मासूम की जान से खिलवाड़ है. नेटिजन्स की मांग है कि उन लोगों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जिन्होंने इस मासम के हाथ में सिगरेट दी.

यहां देखिए वीडियो

Disclaimer: यह खबर वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और नेटिजन्स की प्रतिक्रियाओं पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इस वीडियो में किए गए किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply