Viral

Viral: महाराष्ट्र के इस कपल ने किया ‘विराट’ खुलासा, वायरल वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- RCB के पक्के फैन!

Maharashtra Family Hosts Naming Ceremony In RCB Style: महाराष्ट्र की एक फैमिली ने अपने घर आए नन्हे मेहमान का वेलकम कुछ इस अंदाज में किया कि उसका अब सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. दरअसल, एक कपल ने अपने बेटे का नाम ‘विराट’ रखा है, लेकिन उन्होंने इसका खुलासा जिस तरीके से किया, उसे देखकर लोग कह रहे हैं- ये तो किंग कोहली और RCB के जबरा फैन निकले.

Viral: महाराष्ट्र के इस कपल ने किया ‘विराट’ खुलासा, वायरल वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- RCB के पक्के फैन!
Viral: महाराष्ट्र के इस कपल ने किया ‘विराट’ खुलासा, वायरल वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- RCB के पक्के फैन!

आमतौर पर नामकरण समारोह में पंडित जी या फिर घर के बड़े बुजुर्ग बच्चे के नाम की घोषणा करते हैं, लेकिन यहां सीन कुछ और ही था. इंस्टाग्राम यूजर गौरी महादिक द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कपल ने बच्चे का नाम बोलकर नहीं, बल्कि RCB की जर्सी दिखाकर रिवील किया. वायरल क्लिप में आप देखेंगे कि जैसे ही जर्सी खोली गई, उस पर बड़े अक्षरों में VIRAT लिखा नजर आया. यही नहीं, पूरा नामकरण समारोह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की थीम पर बेस्ड था.

सोशल मीडिया यूजर्स कपल की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. नेटिजन्स का कहना है कि यह सिंपल होते हुए भी सबसे खास बन गया. एक यूजर ने कमेंट किया, मैं भी अपने बच्चे का नामकरण कुछ इसी अंदाज में करूंगी. दूसरे ने कहा, आप तो आरसीबी के जबरा वाले फैन निकले. एक अन्य यूजर ने लिखा, सो स्वीट.

सिर्फ नाम ही नहीं, ऑटोरिक्शा में ‘फ्री राइड’ भी!

क्रिकेट का यह जुनून सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है. हाल ही में बेंगलुरु का एक ऑटो ड्राइवर भी सुर्खियो में आया था. उसने अपने रिक्शा के पीछे एक नोट लगाया था. जिस पर लिखा था, RCB vs SRH मैच के दिन, जो भी RCB की जर्सी पहनकर आएगा, उसे फ्री राइड दी जाएगी. नोट के आखिर में फैंस का पसंदीदा नारा ‘ई साला कप नामदू 2.0’ लिखा था, जिसने नेटिजन्स का दिल जीत लिया था.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply