Saturday, April 11, 2026
Viral

Viral: ‘ऑटोवाली’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका! वीडियो में ऐसा क्या है जो हर कोई देख रहा है बार-बार?

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ‘विदेशी’ दिखने वाली ‘ऑटोवाली’ का तहलका मचा रहा है. पहली नजर में देखने पर आपको लगेगा कि कोई विदेशी महिला भारत की सड़कों पर ऑटो चला रही है, लेकिन जैसे ही वह अपना मुंह खोलती है, कहानी में एक जबरदस्त ट्विस्ट आ जाता है.

Viral: ‘ऑटोवाली’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका! वीडियो में ऐसा क्या है जो हर कोई देख रहा है बार-बार?
Viral: ‘ऑटोवाली’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका! वीडियो में ऐसा क्या है जो हर कोई देख रहा है बार-बार?

वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत एक महिला से होती है जो ऑटोरिक्शा की ड्राइविंग सीट पर बैठी है. उसके सुनहरे बाल और पहनावा देखकर कोई भी धोखा खा जाए कि वह विदेशी है. जब एक शख्स उससे पूछता है कि वह क्या कर रही है, तो महिला अंग्रेजी लहजे में पूछती है- Where do you want to go? (आप कहां जाना चाहते हैं?) शख्स हैरान होकर कहता है, अरे वाह! आप तो इंग्लिश बोल रही हैं. इस पर महिला अंग्रेजी में ही जवाब देती है कि वह उसे सिर्फ 50 रुपये में उसकी मंजिल तक छोड़ देगी.

जब खुला ‘अंग्रेजन’ का राज

असली मजा तब आता है, जब शख्स पूछता है कि क्या उन्हें वाकई ऑटो चलाना आता है? इस सवाल पर महिला अपने असली देसी अवतार में आ जाती है और कहती है, जी दो साल हो गए बेरोजगार हुए, तो सोचा यही खरीद लूं. लोगों को लगता है कि अंग्रेजन है, तो मैं उन्हें ’50 रुपीज़-50 रुपीज़’ बोलकर आगे ले जाकर लाल बत्ती पर छोड़ देती हूं.

इंटरनेट पर मचाया धमाल

बता दें कि यह महिला असल में कोई ऑटो ड्राइवर नहीं है. यह वीडियो @vivaan_k_pranks नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से मनोरंजन के लिए बनाया गया है, जो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है. वीडियो पर 59 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और 2 लाख 69 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. एक यूजर ने लिखा, भारत में बहुत तेजस्वी लोग हैं भाई! दूसरे ने चुटकी लेते हुए कहा, यह सब बाल भूरे करने का नतीजा है. एक अन्य ने लिखा, ये तो गजब की टोपीबाज निकली!

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply