Entertainment

Vinod Mehra Birth Anniversary: बॉलीवुड में आने से पहले विनोद मेहरा ने राजेश खन्ना को दी थी कड़ी टक्कर, सिर्फ 1 नंबर से मिली थी हार

Vinod Mehra Birth Anniversary: बॉलीवुड में आने से पहले विनोद मेहरा ने राजेश खन्ना को दी थी कड़ी टक्कर, सिर्फ 1 नंबर से मिली थी हार
Vinod Mehra Birth Anniversary: बॉलीवुड में आने से पहले विनोद मेहरा ने राजेश खन्ना को दी थी कड़ी टक्कर, सिर्फ 1 नंबर से मिली थी हार

विनोद मेहरा बर्थ एनिवर्सरी

Vinod Mehra Birth Anniversary: हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता रहे विनोद मेहरा ने इस दुनिया को कम उम्र में ही अलविदा कह दिया था. आज वो जीवित होते तो अपना 81वां जन्मदिन मना रहे होते. अभिनेता का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उन्होंने एक वक्त अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र, जितेंद्र सहित कई दिग्गज एक्टर्स के स्टारडम को चुनौती दी थी. वहीं बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने राजेश खन्ना जैसे एक्टर को भी कड़ी टक्कर दी थी.

विनोद मेहरा एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने अपने करियर में ज्यादातर फिल्मों में सेकेंड लीड के रूप में काम किया था. हालांकि इसके बावजूद एक्टर ने बड़ी और खास पहचान बनाई थी. 36 साल पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन अभिनेता की चर्चा आज भी फिल्मी गलियारों में होती है. आइए आज आपको उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं.

सिर्फ एक पॉइंट से राजेश खन्ना से मिली थी हार

करीब 20 साल की उम्र में विनोद मेहरा ने साल 1965 में आयोजित हुए टैलेंट हंट प्रोग्राम में हिस्सा लिया था. इसमें देशभर से टोटल 10 हजार लोग शामिल हुए थे. इसमें विनोद के अलावा सुभाष घई, धीरज कुमार, राजेश खन्ना जैसे दिग्गजों ने भी पार्टिसिपेट किया था.

ये भी पढ़ें: विनोद मेहरा पर 2 साल का बैन, रेखा से इश्क में भी बदनामी, क्या थी कहानी?

बता दें कि इस टैलेंट हंट प्रोग्राम को बिमल रॉय, बीआर चोपड़ा, नासिर हुसैन, जीपी सिप्पी, ओम प्रकाश मेहरा और शक्ति सामंत जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स ने जज किया था. 10 हजार लोगों को पछाड़कर राजेश खन्ना इसके विजेता बने थे. वहीं विनोद मेहरा, राजेश से सिर्फ एक पॉइंट से पिछड़ गए थे. इस बात का जिक्र ‘डार्क स्टार- द लोनलीनेस ऑफ बीइंग राजेश खन्ना’ नाम की किताब में भी है.

45 साल की उम्र में हो गया था निधन

विनोद ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया था. फिल्म ‘रागिनी’ में वो किशोर कुमार के बचपन के रोल में दिखाई दिए थे. फिर ‘बेवकूफ’ और ‘अंगुलिमाल’ नाम की फिल्मों में भी नजर आए थे. आगे जाकर उन्होंने लीड एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘ एक थी रीता’ से की थी. इसमें उनके अपोजिट दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा नजर आई थीं. अभिनेता का साल 1990 में 45 साल की उम्र में निधन हो गया था.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply