Saturday, April 11, 2026
Viral

Video: मीटिंग के बीच में बंदा करने लगा बॉस की बुराई, कहा- इसको मैनेजर किसने बनाया…

वर्क फ्रॉम होम ने लोगों की जिंदगी को काफी हद तक आसान बना दिया है. घर बैठे काम करने की सुविधा ने समय और ऊर्जा दोनों की बचत की है, लेकिन इसके साथ कुछ नई चुनौतियां भी सामने आई हैं. सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब काम और निजी जीवन के बीच की सीमाएं साफ नहीं रह पातीं. इसी तरह की एक स्थिति हाल ही में सामने आई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Video: मीटिंग के बीच में बंदा करने लगा बॉस की बुराई, कहा- इसको मैनेजर किसने बनाया…
Video: मीटिंग के बीच में बंदा करने लगा बॉस की बुराई, कहा- इसको मैनेजर किसने बनाया…

अक्सर ऐसा होता है कि ऑफिस की मीटिंग्स ऐसे समय पर रख दी जाती हैं जब बंदा अपने निजी समय में होता है. इससे झुंझलाहट होना स्वाभाविक है. लेकिन सोचिए, अगर वही झुंझलाहट गलती से आपके बॉस तक पहुंच जाए तो क्या हो सकता है? कुछ ऐसा ही एक कर्मचारी के साथ हुआ, जिसकी छोटी सी चूक उसके लिए भारी पड़ गई.

अचानक हुई ये गलती

वायरल वीडियो में एक ऑनलाइन मीटिंग चलती दिखाई देती है. सभी लोग जुड़े हुए हैं और बातचीत जारी है. इसी दौरान एक कर्मचारी के आसपास से अचानक एक महिला की आवाज सुनाई देती है. वह उससे कहती है कि तुम फिर से लैपटॉप खोलकर बैठ गए हो. इस पर वह व्यक्ति थोड़ा परेशान होकर जवाब देता है कि वह क्या करे, कंपनी ने ही शाम 7 बजे मीटिंग रख दी है. बातचीत के दौरान वह अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए यह भी कह देता है कि समझ नहीं आता ऐसे लोगों को मैनेजर किसने बना दिया.

बस, यहीं पर मामला उल्टा पड़ जाता है. उसे अंदाजा ही नहीं होता कि उसका कैमरा और माइक्रोफोन दोनों चालू हैं और मीटिंग में शामिल बाकी लोग उसकी सारी बातें सुन रहे हैं. तभी मीटिंग में मौजूद कोई व्यक्ति उसे टोकता है और कहता है, पंकज, तुम्हारा कैमरा और माइक ऑन है. यह सुनते ही वह कर्मचारी घबरा जाता है और तुरंत माफी मांगने लगता है. लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है, क्योंकि जो बात नहीं कहनी चाहिए थी, वह सबके सामने आ चुकी थी. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, तो कुछ इसे एक सीख के रूप में देख रहे हैं.

यहां देखिए वीडियो

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply