
तिजोरी या लॉकर घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है, क्योंकि यहीं हम अपनी नकदी, गहने और ज़रूरी दस्तावेज सुरक्षित रखते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी का सही स्थान, दिशा, रंग और रख-रखाव आपके धन और समृद्धि पर सीधा प्रभाव डाल सकता है।
यहां जानिए तिजोरी रखने के कुछ जरूरी वास्तु टिप्स —
1. तिजोरी की सही दिशा और स्थान
- तिजोरी का पीछला हिस्सा दक्षिण दिशा की दीवार की ओर होना चाहिए और दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलना चाहिए। उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर का वास माना जाता है।
- तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें।
- तिजोरी को किसी कोने में, दरवाजे या खिड़की के सामने न रखें।
- तिजोरी को दीवार से कम से कम 1 इंच दूर रखें और उत्तर-पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम कोनों से कम से कम 1 फुट की दूरी पर रखें।
- दरवाजा खोलते या बंद करते समय तिजोरी में चरमराहट न हो।
2. आकार, सामग्री और रंग
- तिजोरी वर्गाकार या आयताकार होनी चाहिए।
- आदर्श रूप से यह धातु की बनी हो और इसके चारों पायों के नीचे लकड़ी के टुकड़े रखे जाएं।
- तिजोरी के नीचे पैरों के बिना सीधे जमीन पर न रखें।
- लॉकर रूम के लिए वास्तु अनुसार सबसे शुभ रंग पीला है (दीवारों और फर्श पर)।
- लॉकर रूम की ऊंचाई घर के अन्य कमरों के बराबर होनी चाहिए।
3. तिजोरी में धन-संपत्ति रखने के नियम
- कैश, सोना और आभूषण को तिजोरी के पश्चिमी या दक्षिणी हिस्से में रखें।
- लॉकर के अंदर कभी दर्पण न लगाएं।
- तिजोरी के ऊपर कोई भार या अनावश्यक सामान न रखें।
- तिजोरी के अंदर या सामने बर्तन, कपड़ा या देवी-देवताओं की मूर्ति/फोटो न रखें।