vastu tips for mirror “ ˈ

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हम सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और रख रखाव के बारे में बताया गया है जिसका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा कर सकती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा दर्पण से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बता रहे हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति का जीवन खुशहाल बना रहता है तो आइए जानते हैं। 

vastu tips for mirror

दर्पण से जुड़े वास्तु टिप्स—
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के लॉकर में दर्पण यानी की शीशा लगाना शुभ माना जाता है इससे धन में वृद्धि होती है और हर काम आसानी से बनने लगता है। इसके अलावा घर में कभी भी दवाओं के कमरे या फिर उस दिशा में दर्पण नहीं लगाना चाहिए। जहां से दवाईयां दिखाई दें।

vastu tips for mirror

ऐसा करने से नुकसान हो सकता है साथ ही घर में रोग बीमारियां हमेशा बनी रहती है। पूजास्थल में शीशा रखना शुभ माना जाता है इससे भगवान की कृपा बनी रहती है और हर काम में सफलता मिलती है। 

vastu tips for mirror

अगर आप तरक्की पाना चाहते हैं तो आप अपने पर्स में शीशा जरूर रखें। इससे बरकत बनी रहती है। लेकिन भूलकर भी शादी में बेटी की विदाई के समय शीशा नहीं देना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार घर में दर्पण लगाते वक्त भी वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए दर्पण को घर की पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाता है इससे धन में वृद्धि होती है। घर में कभी भी गंदे, टूटे और धुंधले शीशे का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे परिवार के लोगों के काम काज में बाधा आती है।

vastu tips for mirror

Share this story