Saturday, April 11, 2026
Entertainment

Varun Dhawan Upcoming Movie: अब करण जौहर से टक्कर लेंगे वरुण धवन! प्लान तैयार हो रहा है

Varun Dhawan And Karan Johar Movie Clash: वरुण धवन लंबे समय से ‘है जवानी तो इश्क होना है’ नाम की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. पहले एक बार इस फिल्म की रिलीज डेट बदली जा चुकी है. वहीं अब ऐसी खबर है कि मेकर्स एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज डेट बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं. लेकिन मेकर्स जिस डेट पर फिल्म को लाने का सोच रहे हैं, उस डेट पर पहले से ही करण जौहर की एक फिल्म आने वाली है. ऐसे में अगर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी उसी डेट पर रिलीज हो गई, तो दोनों फिल्मों के बीच क्लैश हो जाएगा. चलिए विस्तार से समझते हैं.

Varun Dhawan Upcoming Movie: अब करण जौहर से टक्कर लेंगे वरुण धवन! प्लान तैयार हो रहा है
Varun Dhawan Upcoming Movie: अब करण जौहर से टक्कर लेंगे वरुण धवन! प्लान तैयार हो रहा है

‘है जवानी तो इश्क होना है’ सबसे पहले 5 जून को रिलीज होने के लिए तय हुई थी, लेकिन जब ऐसी खबर आई कि 4 जून को यश की ‘टॉक्सिक’ रिलीज होगी, तो फिर वरुण की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 12 जून कर दी गई. इसी तारीख पर दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना की भी एक फिल्म आने वाली है, जिसे इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है. नाम है ‘मैं वापस आऊंगा’. अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के मेकर्स को लगता है कि वो अपनी इस फिल्म को पहले रिलीज कर सकते हैं, क्योंकि उनकी पिक्चर पूरी तरह तैयार है.

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

मई में रिलीज करने से क्या फायदा?

साथ ही मेकर्स का ये भी मानना है कि मई के सेकेंड हाफ में कॉम्पटीशन कम है और गर्मी की छुट्टियां भी चल रही होंगी. ऐसे में अगर मई के सेकेंड हाफ में रिलीज करते हैं तो युथ और फैमिली ऑडियंस को फिल्म तक लाने का ये एक सही मौका होगा. ऐसे में की फिल्म को गंभीरता से 22 मई के दिन लाने पर विचार हो रहा है. इसी दिन करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी रिलीज होने के लिए तय है. इसमें लक्ष्य लालवानी और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं. ऐसे में अगर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी रिलीज हो जाती है, तो दोनों फिल्मों का क्लैश हो जाएगा.

जल्द ही होगा ऑफिशियसल ऐलान

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के मेकर्स जल्द ही फाइनल फैसला लेंगे. अगर 22 मई की डेट फाइनल हो जाती है, तो फिर कुछ ही दिनों में इसका आधिकारिक ऐलान होगा. इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी हैं. अब फिलहला मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply