
वाराणसी पर क्या अपडेट आया?
Varanasi: इस वक्त इंडियन सिनेमा में कई बड़ी फिल्में बन रही हैं. जिस फिल्म को दूसरी सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है, वो है राजामौली की ‘वाराणसी’. फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म का फिलहाल काम चल रहा है, जहां महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा साथ-साथ हैं. वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में विलेन बनने वाले हैं. वैसे राजामौली ने भी खुद ही बताया था कि यह एक पार्ट फिल्म है. जबकि, सुकुमारन ने बताया था कि उनका रोल उनके किरदार के शरीर से जुड़ा नेगेटिव हिस्सा दिखाएगा. वहीं, फिल्म में प्रियंका भी डकैत बनी दिखने वाली हैं. इसी बीच फिल्म में एक नए किरदार की एंट्री हो गई है. यह वो एक्टर है, जिसने कभी सलमान खान से पंगा लिया था. अब एक्टर ने अपने रोल को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
दरअसल ‘वाराणसी’ से कई एक्टर्स का नाम सामने आ रहा है, लेकिन कंफर्म अबतक सिर्फ तीन ही हो पाए हैं. जबकि, प्रकाश राज को लेकर कहा जा रहा था कि वो फिल्म में महेश बाबू के पिता बनने वाले हैं. पर अब क्लियर हो गया कि एक्टर उनके पिता के रोल में नहीं होंगे. हालांकि, इससे पहले चर्चा यह भी थी कि नाना पाटेकर उनके पिता के रोल में होंगे. पर एक्टर ने किरदार को ठुकरा दिया था. इस फिल्म को लेकर जानकारी मिली थी कि राजामौली पर्सनली नाना पाटेकर से मिलने गए थे. पर बात नहीं बन पाई थी, अब प्रकाश राज ने अपने रोल को लेकर क्या कहा था?
‘वाराणसी’ में प्रकाश राज का कैसा होगा रोल?
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि प्रकाश राज को राजामौली की डायरेक्ट की हुई ‘वाराणसी’ में एक जरूरी रोल मिला है. कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्टर रजत कपूर इस रोल के लिए पहले से थे, लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से उन्हें रिप्लेस किया गया. जिसके बाद प्रकाश राज को इस रोल के लिए साइन कर लिया गया. हाल ही में फिल्म के कुछ शेड्यूल पूरे किए गए हैं. एक इवेंट के दौरान प्रकाश राज ने ‘वाराणसी’ में अपने रोल के बारे में बता भी दिया. वो कहते दिखे कि एक्टर वो फिल्म में भगवान शिव के एक भक्त का रोल कर रहे हैं.
पहले बेशक ऐसी अफवाहें थी कि महेश बाबू के पिता का किरदार निभाएंगे, पर ऐसा कुछ भी नहीं है. वो कहते दिखे कि- ”मैं राजामौली की वाराणसी में काम कर रहा हूं, फिल्म में महा शिव भक्त का रोल कर रहा हूं.”
ये भी पढ़ें: Yash On dhurandhar: आदित्य धर से खफा हैं यश, इस वजह से धुरंधर 2 से नहीं टालेंगे टॉक्सिक का क्लैश
दरअसल प्रकाश राज जल्द ही प्रभास की ‘स्पिरिट’ और ‘दृश्यम 3’ में भी दिखने वाले हैं. हाल ही में एस.एस राजामौली ने कहा कि ‘वाराणसी’ का शूट 50 परसेंट पूरा हो गया है. टीम इस साल अगस्त से पहले शूट पूरा करने के लिए काम कर रही है. खैर, बताते चले कि सलमान खान की दबंग 2 में एक्टर विलेन बने थे, जहां भाईजान से पंगा भी लिया था.






