Dharam

Valentine’s Day 2026: 14 फरवरी नहीं, बल्कि इस दिन मनाएं वैलेंटाइन डे, जानें क्या कहता है शास्त्र?

Valentine’s Day 2026: 14 फरवरी नहीं, बल्कि इस दिन मनाएं वैलेंटाइन डे, जानें क्या कहता है शास्त्र?
Valentine's Day 2026: 14 फरवरी नहीं, बल्कि इस दिन मनाएं वैलेंटाइन डे, जानें क्या कहता है शास्त्र?

वैलेंटाइन डे 2026Image Credit source: Unplash

Valentine’s Day 2026: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. इसे प्रेम के त्योहार के रूप में मनाया जाता है. ये पारंपरिक ईसाई पर्व है, जोकि 14 फरवरी को दुनिया भर में मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी-प्रेमिका साथ में वक्त बिताते हैं. अपने प्रेम का एक दूसरे से इजहार करते हैं. एक दूसरे को गिफ्ट दिया करते हैं. इससे प्रेम संबंध मजबूत होता है.

भारत में भी वैलेंटाइन डे के रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन ये दिन प्यार से कोसों दूर है. इस दिन की कहानी जितनी रोमांटिक मानी जाती है, असल में उतनी ही डार्क है. ये दिन संत वेलेंटाइन की मृत्यु से जुड़ा हुआ है. सनातन शास्त्रों में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में मनाने की मनाही है. ऐसे में आइए धर्म शास्त्रों के अनुसार, जानते हैं कि हिंदू धर्म के लोगों को किस दिन वैलेंटाइन डे मनाना चाहिए?

धर्म शास्रों के अनुसार…

पुंडरीक महाराज ने एक कथा के दौरान बताया कि सनातन धर्म शास्रों के अनुसार, हिंदू धर्म के लोगों को शरद पुर्णिमा के दिन वैलेंटाइन डे मनाना चाहिए. हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा के रूप में मनाई जाती है. यही नहीं पुंडरीक महाराज ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, हिंदू धर्म के लोगों को महाशिवरात्रि को फादर्स डे के रूप में मनाना चाहिए. चूंकि शिव को पिता के रूप में देखा जाता है.

इन दिनों में मनाएं मदर्स डे और फ्रेंडशिप डे

पुंडरीक महाराज ने बताया कि नवरात्रि के दिनों को मदर्स डे के रूप में मनाया चाहिए. चैत्र नवरात्रि से हिंदू नववर्ष शुरू होता है. हरियाली तीज को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाना चाहिए. हनुमान जी के प्राकट्य को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाना चाहिए. क्योंकि हनुमान जी ने ही भगवान श्रीराम और वानर राज सुग्रीव के रूप में ऐसी मित्रता कराई थी, जिसे लोग आज भी याद करते हैं और जो इतिहास के पन्नों में अमर है.

ये भी पढ़ें: Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी कब है? नोट करें डेट, पूजा का मुहूर्त, विधि और महत्व

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Khabar Monkey
the authorKhabar Monkey

Leave a Reply