
वैलेंटाइन डे के उपायImage Credit source: Unplash
Valentine Day 2026 Upay: आज दुनिया भर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. ये प्यार का दिन माना जाता है. ये वो विशेष अवसर माना जाता है, जब प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे को प्यार भरा गिफ्ट देते हैं. वैलेंटाइन डे का दिन दांपत्य जीवन में खुशियों के लिए बहुत विशेष माना गया है. हालांकि, अक्सर ये देखा जाता है कि प्रेमी-प्रेमिका में दूरी बनने लगती है.
प्रेमी-प्रेमिका इस बात को लेकर चिंता में पड़ जाते हैं कि एक दूसरे को किस प्रकार से खुशियां दी जाएं. ऐसे में अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपाय अवश्य करें. आइए जानते हैं कि वो कौन से ज्योतिषीय उपाय हैं, जिनसे लव लाइफ और अधिक खुशहाल हो सकती है.
वैलेंटाइन डे पर करें ये उपाय
- अगर आपका पार्टनर आपसे दूर हो गया है या बातचीत बंद है, तो आज के दिन ॐ क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का 551 बार जप करें. साथ ही पान के सात ताजे पत्ते लेकर मंत्र जप के दैरान सिंदूर मिले जल की बूंदें उसपर छिड़कें. अगले शुक्रवार को उसी सिंदूर से पत्ते पर अपने पार्टनर का लिखकर उसे सिर के ऊपर 21 बार घुमाएं और किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें. इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.
- ज्योतिष में शुक्र को प्रेम और आकर्षण का कारक ग्रह माना गया है. इस वैलेंटाइन डे पर अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए शुक्र के बीज मंत्र- “ॐ द्राँ द्रीँ द्रौँ स: शुक्राय नम:” का जप करें. माना जाता है कि इस मंत्र का जप करने से शुक्र मजबूत होता है.
- वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को सोच-समझकर उपहार दें. इस दिन भूलकर भी पार्टनर को काले रंग के कपड़े, जूते या अन्य वस्तुएं गिफ्ट करें. काला रंग शनि का प्रतीक माना जाता है, जो संबंधों में दुरियां ला सकता है.
ये भी पढ़ें: Shani Ki Mahadasha: शनि की महादशा शुरू होने से पहले मिलते हैं ये 10 डरावने संकेत, जानें प्रकोप को कम करने के उपाय
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.






