शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
CNG कार का माइलेज बढ़ाना है तो आज ही करें ये 5 काम, खूब होगी बचत​ | अब WhatsApp होगा पहले से ज्यादा सुरक्षित! टू-स्टेप वेरिफिकेशन में होने जा रहा बड़ा बदलाव​ | 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और सैलरी पर क्या चल रहा है? जानें 5 लेटेस्ट अपडेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Vaibhav Suryavanshi ने Duleep Trophy में गेंद से किया कमाल, दो विकेट चटकाकर टीम को दिलाई जीत​

वैभव सूर्यवंशी भले ही दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में अपनी टीम की एकमात्र पारी में बल्लेबाजी में कुछ खास योगदान नहीं दे पाए लेकिन उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम विकेट चटकाए जिसकी मदद से पूर्वी क्षेत्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से करारी शिकस्त दी। पूर्वी क्षेत्र की […]

वैभव सूर्यवंशी भले ही दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में अपनी टीम की एकमात्र पारी में बल्लेबाजी में कुछ खास योगदान नहीं दे पाए लेकिन उन्होंने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अहम विकेट चटकाए जिसकी मदद से पूर्वी क्षेत्र ने पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से करारी शिकस्त दी। पूर्वी क्षेत्र की पहली और एकमात्र पारी में सभी की नजरें युवा बल्लेबाजी सनसनी सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज आठ रन बनाए। इसके बाद पूर्वी क्षेत्र ने 467 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

यह स्कोर मैच पर दबदबा बनाने के लिए पर्याप्त था, लेकिन पूर्वोत्तर क्षेत्र के बल्लेबाजों के विकेट जल्दी नहीं गिरने पर पूर्वी क्षेत्र के कप्तान इशान किशन ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज सूर्यवंशी को गेंद थमा दी। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘अगर आप किसी बल्लेबाज से पूछेंगे तो उसे गेंदबाजी करना भी पसंद होता है और गेंदबाज को बल्लेबाजी करना पसंद होता है। दोनों को एकदूसरे की भूमिका निभाना काफी पसंद है।’ ’’ पूर्वोत्तर क्षेत्र की दूसरी पारी में तीन ओवर में 11 रन देकर दो विकेट लेने वाले सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘विपक्षी टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे और मुझे दोतीन ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया।

इशान भैया को लगा कि मुझे गेंदबाजी देना थोड़ा जोखिम भरा है, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला गेंदबाज हूं। ’’ सूर्यवंशी ने किशन लिंगदोह और इम्लीवती लेमटूर को आउट किया। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय विकेट लेने से ज्यादा खुशी एक बल्लेबाज के लिए और कुछ नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में सिर्फ यही था कि अगर मैं यहां पांच विकेट भी ले लूं, तो मुझे केवल तीन ओवर ही गेंदबाजी करनी है। इसलिए मैंने अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने, एक ही जगह पर गेंद डालने और अपना स्पेल पूरा करने की कोशिश की। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत अच्छा लगा क्योंकि बल्लेबाजी में मेरे लिए चीजें अच्छी नहीं रहीं।

ऐसे में गेंदबाजी से योगदान देना वास्तव में अच्छा लगा। जब कोई बल्लेबाज विकेट लेता है तो उससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं होती। ’’ पूर्वी क्षेत्र अब दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में गत चैंपियन मध्य क्षेत्र का सामना करेगा।

यह मुकाबला रविवार से यहां शुरू होगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY