Vaazha 2 Film Box Office Day 9: साउथ फिल्मों का अलग ही दबदबा देखने को मिलता है. चाहें बॉक्स ऑफिस पर जैसे भी हालात हों, लेकिन साउथ की फिल्में अपना काम कर ले जाती हैं. इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. धुरंधर 2 के आगे जहां बड़ी-बड़ी फिल्मों ने घुटने टेक दिए और अपनी रिलीज शिफ्ट करा ली लेकिन इसी बीच कुछ साउथ फिल्में ऐसी भी आईं जिन्होंने अपना जलवा दिखाया और देखते ही देखते ब्लॉकबस्टर भी साबित हुईं. इन फिल्मों में ताजा नाम वाझा 2 का जुड़ गया है. इस मलयालम फिल्म ने 10 दिन के अंदर ही तगड़ी कमाई की है.

फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. फिल्म की कमाई में कंसिस्टेंसी देखने को मिली है. इसके अलावा की खास बात ये है कि इसे विदेशों में भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कि 9 दिनों में इस फिल्म ने कितने रुपये कमा लिए हैं और आखिर इस फिल्म की कहानी क्या है जो सिनेमाघरों में धुरंधर 2 की सफलता के बीच भी छाई हुई है.
वाझा 2 फिल्म ने कितने रुपये कमा लिए?
वाझा 2 फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन 6.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म को बीते शुक्रवार 1,604 शोज मिले थे. वहीं फिल्म ने विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन किया और शुक्रवार को 4 करोड़ रुपये कमाए. इस लिहाज से एक दिन में फिल्म ने 10 करोड़ रुपये के करीब का कलेक्शन किया है. की रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का 9 दिनों का नेट कलेक्शन 61.40 करोड़ रुपये का रहा था. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 71.07 करोड़ रुपये का रहा. लेकिन विदेशों से इस फिल्म को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 57.05 करोड़ रुपये का रहा जो शॉकिंग है. ऐसे में फिल्म का 9 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 128.12 करोड़ रुपये का हो गया है.
–
क्या है वाझा 2 फिल्म की कहानी?
वाझा 2 बायोपिक ऑफ अ बिलियन ब्रोस फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन साविन सा ने किया है और इसे विपिन दास ने लिखा है. फिल्म की कहानी हासिर, आलन, अजिन और विनायक नाम के चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्हें लूजर्स का टैग मिला है. जब उन्हें इस बारे में एहसास होता है तो वे सेल्फ डिस्कवरी की ओर बढ़ते हैं और उनमें मैच्योरिटी भी आती है. फिल्म की कहानी उनकी लाइफ के इसी फेज पर बेस्ड है. फिल्म ने 130 करोड़ के आसपास तो कमा लिए हैं और अब ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये की कमाई कर ले जाएगी.





