रविवार, 12 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
PF ट्रस्ट चलाने वाली कंपनियों के लिए खुशखबरी! EPFO देगा नियमों में बड़ी छूट​ | राम मंदिर के VIP पास पर बवाल; जानें कौन करता है जारी, कैसे बनते हैं और क्यों उठ रहे सवाल?​ | डबल मर्डर से दहला वैशाली… युवक ने अपने ही चाचा और चचेरे भाई को गोलियों से भूनकर मार डाला, सामने आई ये वजह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

चांदी हुई 5000 रुपए सस्ती, इतना हो गया अब 10 ग्राम सोने का दाम​

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 150 रुपये टूटकर 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं. वहीं चांदी 5,000 रुपये के नुकसान में रही. वैश्विक स्तर पर सुस्ती के रुख और मजबूत डॉलर के कारण कारोबारियों ने कीमती धातुओं में अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे सर्राफा कीमतों […]

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतें 150 रुपये टूटकर 1,50,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं. वहीं चांदी 5,000 रुपये के नुकसान में रही. वैश्विक स्तर पर सुस्ती के रुख और मजबूत डॉलर के कारण कारोबारियों ने कीमती धातुओं में अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे सर्राफा कीमतों में गिरावट आई. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले सत्र में 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी.

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की चार दिन की तेजी थम गई और यह शुक्रवार के 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद भाव से 5,000 रुपये टूटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई.

क्यों गिर रही हैं कीमतें

व्यापारियों ने कहा कि बाजार एक दायरे में रहा क्योंकि निवेशकों ने मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से जुड़ी उम्मीदों के बीच पश्चिम एशिया में बने भूराजनीतिक जोखिमों के बीच संतुलन बनाया. लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा, सोमवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई, क्योंकि निवेशक अमेरिकाईरान संबंधों की जटिल स्थिति को देख रहे है और साथ ही अमेरिका से महत्वपूर्ण मुद्रास्फीति आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं.

आगे कैसी रहेंगी कीमतें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने और चांदी की कीमतें क्रमशः 4,160.60 डॉलर और 62.24 डॉलर प्रति औंस तक गिर गईं. मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, मजबूत डॉलर के कारण विदेशी व्यापार में सोने की कीमत गिरी है, क्योंकि व्यापारी इस साल अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी की संभावना को ध्यान में रख रहे हैं. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगले सप्ताह भी सोने का रुख मजबूत रह सकता है. हालांकि इसकी दिशा काफी हद तक अमेरिका समेत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से आने वाले आर्थिक आंकड़ों और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़े संकेतों पर निर्भर करेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY