
अंकिता भंडारी केस में सीएम धामी ने की CBI जांच सिफारिश की.
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पिछले कई महीनों से राजनीतिक और सामाजिक संगठनों का धरना प्रदर्शन जारी है. अब इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है. धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच कराए जाने का फैसला लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता-पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआइ जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान की है. सीएम धामी ने दो टूक कहा कि सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है और किसी भी तथ्य या सबूतों की अनदेखी नहीं की जाएगी. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अंकिता केवल एक पीड़िता नहीं थी, बल्कि वह हमारी भी बहन और बेटी थी.
खबर अपडेट की जा रही है…






