UPSC सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू देश के सबसे कठिन इंटरव्यू में से एक माना जाता है। हर साल कई छात्र प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू में सफल नहीं हो पाते। UPSC क्लियर करने के लिए जितनी ज़रूरी प्री और मेन्स की तैयारी है, उतनी ही इंटरव्यू की भी। इंटरव्यू की अच्छी तैयारी के बिना आप परीक्षा क्लियर नहीं कर सकते।
आज हम फिर आपके लिए इंटरव्यू में पूछे जाने वाले कुछ सवाल लेकर आए हैं। इनमें से कुछ सवाल जनरल नॉलेज के हैं और कुछ ऐसे ट्रिकी सवाल हैं जो आपकी बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए पूछे जाते हैं।

UPSC इंटरव्यू के महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब
सवाल 1: वह कौन सा जानवर है जो घायल होने पर इंसानों की तरह रोता है? जवाब: भालू।
सवाल 2: विश्व भर में सिंथेटिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक कौन सा देश है? जवाब: संयुक्त राज्य अमेरिका को सिंथेटिक रबड़ का सबसे बड़ा उत्पादक माना जाता है।
सवाल 3: भारत रत्न प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थीं? जवाब: इंदिरा गांधी।
सवाल 4: भारत के किन राज्यों में उर्दू को द्वितीय भाषा का दर्जा प्रदान किया गया है? जवाब: बिहार और उत्तर प्रदेश।
सवाल 5: कलेक्टर को हिंदी में क्या कहते हैं? जवाब: कलेक्टर को हिंदी में समाहर्ता/जिलाधिकारी/जिलाधीश कहा जाता है।
सवाल 6: Police का फुल फॉर्म क्या होता है? जवाब: पुलिस का फुल फॉर्म “Protection Of Life In Civil Establishment” है, जिसका हिंदी मतलब “नागरिक प्रतिष्ठान में जीवन की सुरक्षा” होता है।
सवाल 7: लोहा किस तरह बनाया जाता है? जवाब: लोहा लौह अयस्क से बनाया जाता है और इसे धरती से खनिज के रूप में निकाला जाता है।
सवाल 8: इंसान को खूबसूरत बनाने वाला डर कौन सा है? जवाब: पाउडर।
सवाल 9: खाने से पहले तोड़ी जाने वाली चीज़ कौन सी है? जवाब: अंडा।
सवाल 10: भारत में पहला आधार कार्ड किसका बना था? जवाब: रंजना सोनावने। (यह 29 सितंबर, 2010 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की उपस्थिति में, तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा दिया गया था।)
क्या आप इन सवालों के जवाब जानते थे? ऐसे सवालों की प्रैक्टिस आपको इंटरव्यू में सफल होने में मदद कर सकती है!